फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   One sub-inspector and one head constable suspended

एक सब इंस्पेक्टर और एक हेड कांस्टेबल निलंबित

Mon, 31 May 2021 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
One sub-inspector and one head constable suspended
एक सब इंस्पेक्टर और एक हेड कांस्टेबल निलंबित
विज्ञापन

बिना केस दर्ज हुए पूछताछ के लिए ले जाई गई थीं लड़कियां
खड्डा (कुशीनगर)। क्षेत्र के एक गांव की दो नाबालिग लड़कियों को जिस मामले में पूछताछ के नाम पर जबरदस्ती रामपुर कारखाना पुलिस घर से उठा ले गई थी, उसमें पहले से केस दर्ज नहीं था। एक सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा इस मामले को वरिष्ठ अफसरों के संज्ञान में लाने व ‘अमर उजाला’ में खबर प्रकाशित होने के बाद देवरिया के एसपी ने रामपुर कारखाना थाने के सब इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार व हेड कांस्टेबल संपत वर्मा को निलंबित कर दिया गया है। उधर, लड़कियों के पिता ने पुन: रजिस्टर्ड डाक से उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर मुकदमा दर्ज कराने और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। चेतावनी दी है कि मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो परिवार सहित जान दे देंगे।
27 मई को खड्डा थानाक्षेत्र के एक गांव से दो नाबालिग लड़कियों को बिना केस दर्ज हुए देवरिया जिले की रामपुर कारखाना थाना के दरोगा अखिलेश कुमार कुछ पुलिसकर्मी जबरदस्ती उठा ले गए थे। आरोप है कि सात घंटे तक दोनों के साथ मारपीट, गाली-गलौज किया गया। मानव सेवा संस्थान के निदेशक राजेश मणि ने इस मामले को राष्ट्रीय व राज्य बाल आयोग सहित शीर्ष अधिकारियों के संज्ञान में लाया। इसके बाद देवरिया पुलिस ने गलती मानते हुए जांच की बात कही थी। इसी क्रम में दरोगा अखिलेश कुमार व हेड कांस्टेबल संपत वर्मा को निलंबित किया गया है। देवरिया जिले के एएसपी राजेश सोनकर ने दूरभाष पर बताया कि रामपुर कारखाना थाने के एक सब इंस्पेक्टर व हेड कांस्टेबल निलंबित किए गए हैं। अभी जांच जारी है और भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

आरोपितों पर केस दर्ज होना चाहिए
इस मामले में किशोरियों के पिता ने सोमवार को पुन: उच्चाधिकारियों को रजिस्टर्ड डाक से शिकायती पत्र भेजकर बताया है कि दोषी पुलिसवालों पर अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है, न ही किसी प्रकार की जानकारी दी गई है। हल्की-फुल्की कार्रवाई कर दोषी पुलिसवालों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित पुलिसवालों पर अपहरण, छेड़छाड़, मारपीट व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करने और गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग दोहराई है। दोनों लड़कियां अभी भी सदमे में हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर न्याय नहीं मिला तो पूरे परिवार के साथ जान देने पर विवश हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed