फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   One person died in wild buffalo attack

जंगली भैंसे के हमले से एक व्यक्ति की मौत

Mon, 28 Mar 2022 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
One person died in wild buffalo attack
जंगली भैंसे के हमले से एक व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

बिहार सीमावर्ती इलाके में कई दिनों से बढ़ी है जंगली पशुओं की चहलकदमी
खड्डा(कुशीनगर)। यूपी-बिहार सीमावर्ती क्षेत्रों के जंगल से रिहायशी इलाके में बाघ, गैंडा, तेंदुआ, हिरण के अलावा जंगली भैंसा की चहल कदमी बढ़ गई है। रविवार को गन्ना की सिंचाई कर रहे एक किसान को एक जंगली भैंसे ने मार डाला। खड्डा कस्बे के पास एक हिरण देखा गया है।
खड्डा थाना से सटे बिहार के लौकरिया थानाक्षेत्र के लौकरिया गांव निवासी खूबलाल महतो (50) रविवार दोपहर गांव के सरेह में गन्ने की सिंचाई कर रहे थे। तभी वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से जंगली भैंसों का झुंड निकलकर हमला बोल दिया। इसके चलते उनकी मौके पर मृत्यु हो गई। आक्रोशित लोगों ने बगहा, हरनाटांड़ मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन

मान-मनौवल व मुआवजा के ऐलान के बाद जाम समाप्त हुआ। कुछ दिनों पहले पिपरासी थानाक्षेत्र में भ्रमण कर रहे बाघ का पदचिह्न मिलने से लोग भयभीत हैं। हालांकि वन विभाग स्थानीय पुलिस, एसएसबी जवानों को जंगल में ले जाने के प्रयास में जुटी हुई है। रेंजर रमेश श्रीवास्तव ने बताया की जंगल से निकले जंगली भैंसा के हमले से किसान की मौत हुई है। मान्य मुआवजा दिया जाएगा। जंगल से निकलने वाले जानवरों को वापस जंगल में ले जाने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा के काली मंदिर के पास दिखा हिरन
खड्डा। रविवार को क्षेत्र के तुर्कहां काली मंदिर से सटे गन्ना के खेत में एक हिरण दिखा। उसकी वन विभाग निगरानी कर रही है। तीन दिन पहले भी खड्डा क्षेत्र में दो (हिरण) दिखाई दिए थे। इसमें एक घायल था। उसे रेस्क्यू कर इलाज कराकर जंगल में छोड़ दिया गया। खड्डा रेंजर वीके यादव ने बताया कि दो दिन पहले क्षेत्र के पड़री मेहदिया सरेह में एक हिरण जंगल से भटक कर आ गया था। वह घायल था, इसका रेस्क्यू कर ,इलाज के बाद जंगल में छोड़ दिया गया। जबकि दूसरा हिरण तुर्कहा मोन (नाला) के पास दिखाई दिया था। वह जंगल की ओर लौट गया। रविवार शाम एक हिरण तुर्कहा गांव के काली मंदिर के पास गन्ना के खेत में बैठा होने की जानकारी प्राप्त हुई है। उस खेत में सिंचाई के बाद जमा हुए पानी में बैठा था। उसपर निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed