फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   one person arrests in bank cash van loot

बैंक के कैशवाहन से लूट में एक गिरफ्तार

Sun, 24 Jan 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुशीनगर
अमर उजाला ब्यूरो/कुशीनगर Updated Sun, 24 Jan 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
18 जनवरी को पडरौना के भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से कैश लेकर बिहार की मधुबनी शाखा जा रहे कैश वाहन से लूट के मामले में बिहार पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
विज्ञापन


 बिहार के डीएसपी की अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने रविवार को उसे गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि घटना में पकड़े गए व्यक्ति ने घटना में लाइनर यानी रेकी की भूमिका निभाई थी। उसके पास से एक लाख दस हजार रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन



18 जनवरी को पडरौना की एसबीआई शाखा से बिहार के मधुबनी शाखा पर 20 लाख रुपये ले जा रही वैन को लुटेरों ने यूपी की सीमा से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर ही गार्ड को गोली मारकर लूट लिया था। भागने के लिए लुटेरों ने दो राहगीरों की बाइक भी लूट ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार की धनहा थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बगहां डीएसपी रामचंद्र राजगुरु की अगुवाई में अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान शुरू कर दिया। पुलिस के मुताबिक लूटकांड में पुलिस के शक के दायरे में बैंक कर्मचारी और कैश वाहन का चालक भी है।

लूटकांड में शामिल बिहार के चौतरवा थाना क्षेत्र के पतिलार गांव निवासी विजय सिंह के घर पुलिस ने रविवार को छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया। उसके पास लूट में मिले हिस्से के एक लाख दस हजार रुपये नकद बरामद हुए। यह लूट की योजना बनाने एवं रेकी करने में शामिल था।


उस पर पहले भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। बगहां एसपी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि लूटकांड में लाइनर यानी रेकी करने में शामिल एक अभियुक्त को पकड़ा गया है। लूट में शामिल अन्य की पहचान करके तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस लूट के तार यूपी से भी जुड़े हैं। शीघ्र ही सभी अभियुक्त पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed