{"_id":"610ed4c78ebc3e7b9a3b7e16","slug":"one-oldman-died-in-road-accident-kushinagar-news-gkp4047994150","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनिवार की रात हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शनिवार की रात हुई मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, मौत
समउर बाजार (कुशीनगर )। अपनी समधिन के दाह संस्कार में शामिल होने आए रामजीत यादव नाम के एक व्यक्ति को शनिवार की रात सड़क पार करते समय एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल हो जाने की वजह से उन्हें फाजिलनगर सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान रात में उनकी मौत हो गई।
कसया थाना क्षेत्र के गांव सपहां के नौका टोला निवासी रामजीत यादव उम्र 62 वर्ष पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव अमवा महंथ निवासी अपने समधी रामदेव यादव की पत्नी के दाह संस्कार में आए थे। वहां सड़क पार करते समय देर शाम उन्हें एक बाइकचालक ने टक्कर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पटहेरवा थाने के एसओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अभी इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।