फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   One old Farmer died to train s heat

सालिकपुर पुलिस चौकी के पास हुई दुर्घटना

Mon, 19 Jul 2021 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
One old Farmer died to train s heat
ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग किसान की मौत
विज्ञापन

छितौनी (कुशीनगर)। गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर खड्डा थाना क्षेत्र के सालिकपुर चौकी के निकट सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक पार करते समय पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा गांव के पथलहवा टोला निवासी शिवमंगल (65) नदी उस पार के गांव विंध्याचलपुर में अस्थाई ठिकाना बनाकर खेतीबाड़ी करते थे। कुछ दिनों पूर्व गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद विंध्याचलपुर में आई बाढ़ के कारण मवेशियों के साथ पथलहवा आ गए थे। गंडक नदी का जलस्तर कम हुआ तो शिवमंगल सोमवार की सुबह पुन: वापस विंध्याचलपुर जा रहे थे। सालिकपुर पुलिस चौकी के निकट गोरखपुर-नरकटियागंज रेल लाइन को पार करते समय गोरखपुर-नरकटियागंज पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे सालिकपुर पुलिस चौकी के हेड कांस्टेबल रामगोपाल यादव, राहुल यादव, राघवेंद्र मिश्रा और अवधेश कुमार ने शव की शिनाख्त कराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed