{"_id":"62a783a89b5cea47816ece38","slug":"one-kishore-dive-in-gandak-and-died-kushinagar-news-gkp440218556","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटी गंडक नदी में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटी गंडक नदी में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटी गंडक नदी में डूबा किशोर, मौत
टेकुआटार (कुशीनगर)। रामकोला थाना क्षेत्र के गांव परवरपार स्थित शिव मंदिर के समीप दोपहर में छोटी गंडक नदी में नहाते समय 14 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। चार घंटे बाद गोताखोरों के प्रयास से किशोर का शव बरामद किया जा सका।
घटना की सूचना मिलने पर कुशीनगर विधायक पीएन पाठक तत्काल मौके पर पहुंच गए थे। परवरपार निवासी 14 वर्षीय अनुराग पांडेय पुत्र प्रमोद पांडेय दोपहर में गांव के बगल में छोटी गंडक में नहाने चला गया। उसी दौरान गहरे पानी में डूब गया। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर विधायक पीएन पाठक, एसओ रामकोला नीरज राय और तहसीलदार कसया मांधाता कुमार सिह मौके पर पहुंचे। विधायक ने पीड़ित के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान कानूनगो शिव मुरारी लाल श्रीवास्तव , जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बलराम राव, धर्मेंद्र सिह, ग्राम प्रधान राजेश राव, अमरनाथ मद्धेशिया, संतोष सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इस संबंध में एसओ रामकोला नीरज कुमार राय ने बताया कि मौके पर गया था। गोताखोर की मदद से शव बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।