फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   One killed, seven injured in Bolero flip returning from a procession

बारात से लौट रही बोलेरो पलटी एक की मौत, सात घायल

Thu, 18 May 2017 12:00 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Thu, 18 May 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
One killed, seven injured in Bolero flip returning from a procession
एक की मौत, सात घायल - फोटो : अमर उजाला

कसया। बुधवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे कसया-रामकोला मार्ग पर कसया थाना क्षेत्र के गांव बेलवा दुर्गा राय के टोला सेमरी के नजदीक बारात लेकर वापस लौट रही बोलेरो अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी कसया से इन घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

कसया थाना क्षेत्र के कुड़वा दिलीपनगर के टोला धन्नीपट्टी से मंगलवार की शाम को बारात महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में गई थी। बुधवार की सुबह वापस लौटते वक्त बारातियों से भरी बोलरो कसया-रामकोला मार्ग पर बेलवा दुर्गा राय के टोला सेमरी के नजदीक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। वाहन पलटने से उसमें सवार धन्नीपट्टी निवासी 50 वर्षीय जनार्दन की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा इसी गांव निवासी 45 वर्षीय योगेंद्र, 21 वर्षीय मन्नू, 40 वर्षीय सुभाष, 35 वर्षीय रामनरायन, 32 वर्षीय सुनील तथा बिहार के सीवान जिले के गांव गोठी निवासी 30 वर्षीय राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

एसओ सौदागर राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बोलेरो चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के मामले में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed