{"_id":"60d37df98ebc3e2d6b74f110","slug":"one-girl-died-in-barsati-nalla-kushinagar-news-gkp3992473110","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नरकहवा का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नरकहवा का मामला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसाती नाले में डूबने से बालिका की मौत
छितौनी (कुशीनगर)। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नरकहवा गांव के सरेह में चारा काटने जा रही 10 वर्षीया एक बालिका की बिहार सीमा के समीप बरसाती नाले में डूबने से मौत हो गई। साथ की लड़की को डूबता देख वहां मौजूद पांच अन्य लड़कियां भी उसे बचाने के प्रयास में नाले में उतरीं लेकिन वे भी डूबने लगीं। संयोगवश उधर से गुजर रहे मछुआरों ने डूब रही पांचों लड़कियों को बाहर निकाला। इनके बताने पर डूबी लड़की की खोजबीन शुरू हुई तो उसका शव मिला।
नरकहवा गांव निवासी 10 वर्षीया ललिता पुत्री विनोद बुधवार की दोपहर में गांव की अपनी हम उम्र सहेलियों प्रतिमा (12), गुदर (10), पार्वती (11), लालसा (10) व निशा (12) के साथ गांव से पूरब तरफ चारा काटने गई थीं। बिहार सीमा के समीप से बहने वाले बरसाती नाले में लालसा का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबने लगी। सहेली प्रतिमा उसको बचाने के लिए नाले में कूद पड़ी लेकिन वह भी डूबने लगी। यह देख गुदर, पार्वती, लालसा व निशा भी डूब रही सहेलियों को बचाने के लिए पानी में उतर गईं लेकिन सभी डूबने लगीं। संयोगवश उधर से गुजर रहे मछुआरों की नजर डूब रहीं लड़कियों पर पड़ी तो बचाने के लिए पहुंचे। मछुआरों के प्रयास से प्रतिमा, गुदर, पार्वती, लालसा व निशा को बाहर निकाल लिया गया। बाहर आने पर इन लड़कियों ने अपनी सहेली ललिता के डूबने की बात बताई। इस पर मछुआरे दोबारा नाले में कूद पड़े और खोजबीन करने लगे। कुछ देर बाद ललिता का शव मिला। सूचना पर पहुंचे परिजन शव लेकर घर आए। ग्रामीणों की सूचना पर हनुमानगंज एसओ पंकज गुप्ता ने गांव पहुंचकर मामले की जानकारी ली। मृत बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।