फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   one died to lightnig

आकाशीय बिजली गिरने से हुआ हादसा 19-13-03

Fri, 25 Jun 2021 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
one died to lightnig
बिजली गिरने से युवक की मौत
विज्ञापन

खड्डा ( कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के जखिनिया गांव निवासी एक युवक पर शुक्रवार दोपहर बिजली गिर गई जिससे गंभीर रूप से झुलसकर उसकी मौत हो गई। मौजूद स्थानीय लोग जब तक उस युवक की सहायता के लिए पहुंचते उससे पहले युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जखिनिया गांव निवासी दिलीप राजभर (22) गांव के सरेह में शुक्रवार दोपहर धान की रोपनी करा रहे थे, तभी आसमान में बिजली कड़की और युवक के शरीर पर गिर गई। इससे युवक गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर मौजूद लोग अभी उसकी सहायता के लिए शोर मचाते हुए उसके पास पहुंचे, लेकिन उससे पहले युवक की मौके पर मौत हो गई। युवक दिलीप दो भाइयों में बड़े थे। ग्राम प्रधान अभिषेक सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एचटी लाइन पर गिरी बिजली, आपूर्ति बाधित
तमकुहीराज (कुशीनगर)। एचटी लाइन पर शुक्रवार की भोर बिजली गिरनेे से क्रासिंग केबिल जल गया। जिससे तमकुहीराज उपकेंद्र की आपूर्ति बंद हो गई। बिजली निगम के कर्मचारी फाल्ट केबिल की मरम्मत करने में जुटे हुए थे। शाम तक आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार की भोर में चार बजे तमकुहीराज कस्बा स्थित पेट्रोल पंप के सामने 33 हजार बोल्ट की क्रासिंग केबिल पर बिजली गिर गई। बिजली गिरते ही जोरदार धमाका हुआ और बिजली आपूर्ति बंद हो गई। विद्युत उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसके चलते बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस संबंध में सहायक अभियंता केएम शुक्ला का कहना है कि विभाग के कर्मचारी सुबह से ही मरम्मत के कार्य में लगे हुए हैं। ठीक होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली गिरने से गुमटी क्षतिग्रस्त
गुरवलिया बाजार (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गांगीटीकर में बृहस्पतिवार की रात एक गुमटी पर बिजली गिर गई। बिजली गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक सुनाई दी। तुर्कपट्टी-फाजिलनगर मार्ग पर गांगीटीकर गांव के बाहर सड़क के किनारे एक गुमटी में रामअधार सिंह किराना का दुकान चलाते हैं। बृहस्पतिवार की रात तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हो रही थी। इसी बीच तेज धमाके के साथ बिजली गिरने से दुकान को क्षति पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed