फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   One killed three seriously injured in road accident

Kushinagar News: सड़क हादसे में एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

Mon, 12 Dec 2022 12:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 12 Dec 2022 12:07 PM IST
सार

देवरिया जिले के नकछेद देवरिया निवासी दयाशंकर पांडेय (65) बाइक से घर जा रहे थे। अभी मुजहना हेतिम गांव के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आई बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में दयाशंकर की घटनास्थल पर मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
One killed three seriously injured in road accident
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र में हुई अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें से दो घायलों को जिला अस्पताल और एक को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


देवरिया जिले के नकछेद देवरिया निवासी दयाशंकर पांडेय (65) बाइक से घर जा रहे थे। अभी मुजहना हेतिम गांव के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आई बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में दयाशंकर की घटनास्थल पर मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस मौजूद लोगों की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी हाटा भेजवाई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों के नाम और पता के बारे में जानकारी नहीं हो सकी। पुलिस ने दयाशंकर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, हाटा कोतवाली के गांव पोखरभिंडा निवासी जवाहर लाल यादव (60) देवरिया से घर आ रहे थे। अभी वह हाटा-देवरिया मार्ग पर मुंडेरा उपाध्याय गांव के पास पहुंचे ही थे कि किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें सीएचसी हाटा भेजवाई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed