फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   one died in road accident

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार की मौत

Fri, 24 Dec 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
one died in road accident
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटहेरवा। नेशनल हाईवे पर तमकुहीराज की तरफ से जा रहा एक बाइक सवार डुमरभार गांव के पास नीलगाय से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार की घटना स्थल पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक सवार हेमलेट नहीं पहना था।

शुक्रवार को बिहार राज्य के गोपालगंज जिले के थाना क्षेत्र कटेया गांव के मंझरिया टोला निवासी विकास मद्धेशिया (30) फाजिलनगर में बाइक सर्विसिंग कराने गया था। दोपहर करीब दो बजे बाइक सर्विसिंग कराकर तमकुही के लिए निकला। अभी हाईवे स्थित डुमरभार गांव के पहुंचा ही था कि उसके सामने अचानक एक नीलगाय आ गई। जिससे टकराकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार सड़क पर गिरते समय हाईवे के डिवाइडर से टकराया था। इसके चलते उसके सिर में गहरी चोट लगी थी। मौजूद लोग उसकी मदद के लिए पहुंचे, लेकिन उससे पहले ही उसकी मौके पर मौत हो गई। इस संबंध में पटहेरवा थाने के एसओ अखिलेश सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक पुलिस के कब्जे में है। शव को पोस्टर्माटम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed