{"_id":"61be1663f591c929c8485748","slug":"one-died-in-road-accident-kushinagar-news-gkp420369961","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट से पिता की मौत, पुत्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट से पिता की मौत, पुत्री घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की चपेट से पिता की मौत, पुत्री घायल
- नेशनल हाईवे पर गोपालगढ़ के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। राष्ट्रीय राजमार्ग-28 स्थित गोपालगढ़ के पास शनिवार की सुबह एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे कसया सीएचसी भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया।
तरयासुजाना थाना क्षेत्र के गांव फागूछपरा निवासी डोमा सिंह (52) बेटी पुष्पा (20) के साथ कसया आ रहे थे। अभी वे राष्ट्रीय राजमार्ग-28 स्थित गोपालगढ़ के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में डोमा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पुष्पा गंभीर रूप से घायल हो गई। मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पुष्पा को सीएचसी कसया भेजवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में कसया थाने के एसओ अनिल कुमार उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।