फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   one dead body found in Wheat Field

तरयासुजान थाना क्षेत्र का मामला

Sun, 04 Apr 2021 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
one dead body found in Wheat Field
गेहूं के खेत में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
विज्ञापन

तमकुहीराज (कुशीनगर )। तरयासुजान थानाक्षेत्र के सुमही बुजुर्ग उर्फ मेंहदिया गांव में एक अधेड़ का शव गेहूं के खेत में पाया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया। शिनाख्त नहीं होने पर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सुमही बुजुर्ग उर्फ मेंहदिया निवासी पप्पू गुप्ता के गेहूं के खेत मे एक अज्ञात व्यक्ति का शव किसी ग्रामीण ने देखा। गेंहू के खेत में शव पड़े होने की जानकारी होते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोग घटना को लेकर तमाम तरह की कयासबाजी लगाने लगे। ग्रामीणों ने घटना की सूचना मुकामी पुलिस को दी। तमकुहीराज पुलिस चौकी से सिपाही मौके पर पहुंचे और लगभग एक घंटे तक शिनाख्त की कोशिश हुई। शिनाख्त नहीं होने पर पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तमकुहीराज पुलिस चौकी प्रभारी सुनील कुमार सिंह का कहना रहा कि शव दो-तीन पुराना लग रहा है। प्रथम दृष्टया अधेड़ की मृत्यु बीमारी के कारण होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

युवक नहाते समय झरही नाले में डूबा
जटहां बाजार (कुशीनगर )। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल खिरकिया निवासी 22 वर्षीय विजय यादव नाम का युवक शनिवार की शाम पांच बजे गाय घाट गांव के सामने झरही नाले में नहाते समय डूब गया जिसका देर रात तक कुछ पता नहीं चल सका है। युवक की डूबने की सूचना पर लोग झरही नाले में खोजबीन करने पहुंचे। देर शाम तक पता नहीं चला तो इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से काफी देर तक तलाश कराई लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed