फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   one dead body found at railway track

रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला शवा

Sun, 04 Apr 2021 12:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
one dead body found at railway track
रेलवे ट्रैक पर मिला अधेड़ का शव
विज्ञापन

कठकुइयां ( कुशीनगर)। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर में रेलवे क्रॉसिंग से पश्चिम कचनार टोला के सामने एक अधेड़ व्यक्ति का सिर विहीन शव मिला। सूचना पर मुकामी पुलिस ने पहुंचकर शव का शिनाख्त कराई। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शनिवार की सुबह कचनार टोला के सामने रेलवे ट्रैक पर एक अधेड़ का शव देखकर लोगों में चर्चा होने लगी। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना पर प्रभारी एसओ अरुण कुमार चौबे फोर्स लेकर पहुंचे और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। कुछ देर बाद ही उसकी पहचान थाना क्षेत्र के ग्राम बदलपट्टी निवासी शाबिर (45) के रूप में हुआ। परिजनों का कहना था कि शाबिर अक्सर घर से निकल कर कहीं चले जाते थे। एक दिन पहले घर से निकले थे। परिजन उनको खोज रहे थे कि उनका शव रेलवे ट्रैक पर मिला। प्रभारी एसओ अरुण कुमार चौबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed