फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   one dead and 10 found new corona case in kushinagar

कोरोना से एक की मौत, 10 नए संक्रमित मिले

Wed, 25 Nov 2020 07:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 07:17 PM IST
विज्ञापन
one dead and 10 found new corona case in kushinagar
कोरोना से एक की मौत, 10 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन

पडरौना। एक सप्ताह तक संक्रमण की रफ्तार कम रहने के बाद बुधवार को फिर जिले में 10 नए केस सामने आए। पहले से संक्रमित एक मरीज की मौत हो गई। आज एक भी मरीज डिस्चार्ज नहीं हुआ। जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 5514 हो गई है जिसमें से 5419 लोग ठीक हो चुके हैं। मृतकों की संख्या भी बढ़कर 59 हो गई है। एक्टिव केस की संख्या 37 हो गई है।
जिले में अब तक कोरोना से 212954 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि बुधवार को भी 3029 लोगों की जांच हुई जिसमें से 1445 लोगों की रिपोर्ट आई। इसमें से 1435 लोग निगेटिव जबकि 10 लोग पॉजिटिव पाए गए। पॉजिटिव पाए गए लोगों में से पांच संक्रमित हाटा, एक संक्रमित दुदही, एक पडरौना, एक कसया, एक फाजिलनगर व एक मोतीचक क्षेत्र का है। अब तक जिले में 5514 लोग इस बीमारी से संक्रमित हुए हैं जबकि 5419 लोग ठीक हुए हैं। बुधवार को दुदही क्षेत्र के एक संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई है। इसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 59 हो गई है।
विज्ञापन

डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने बताया कि जिले में संक्रमण दर 2.54 प्रतिशत और ठीक होने वालों की दर 98.27 प्रतिशत है। इसके अलावा मत्यु दर 1.05 प्रतिशत है। डीएम ने कोरोना की दूसरी लहर आने की आशंका को ध्यान में रखते हुए लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क का प्रयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed