फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   One corona positive patient died, eight new positive patients found

कोरोना पॉजिटिव एक मरीज की मौत, आठ नए पॉजिटिव मरीज मिले

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 07:23 PM IST
विज्ञापन
One corona positive patient died, eight new positive patients found
कोरोना पॉजिटिव एक मरीज की मौत, आठ नए पॉजिटिव मरीज मिले - कोरोना पॉजिटिव मृतकों की संख्या हुई चार
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी पडरौना। गोरखपुर में भर्ती कुशीनगर जिले की एक कोरोना पॉजिटिव महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। इसके अलावा आठ मरीजों के सैम्पल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। मंगलवार को सात मरीज ठीक होकर अपने घर लौटे। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 131 हो गई है।
सीएमओ डॉ एनपी गुप्ता ने बताया कि जो आठ पॉजिटिव मरीज मिले है, इनमें एक पुलिस लाइन का पुलिसकर्मी शामिल है। इसके अलावा तीन संक्रमित पडरौना क्षेत्र के ही गोपालपुर गांव के निवासी हैं। तीन पॉजिटिव मरीज फाजिलनगर क्षेत्र के जौरा बाजार गोविंद टोला के निवासी हैं, जबकि एक दुदही क्षेत्र के खलवापट्टी का निवासी है। इन्हें लक्ष्मीपुर के अटैच एल-1 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हाटा कोतवाली और मोतीचक ब्लॉक के गांव सिकटा की 60 वर्षीया महिला 17 तारीख को संक्रमित पाई गई थी। गोरखपुर में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी।
विज्ञापन
मंगलवार को सात मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। कुल पॉजिटिव 131 मरीजों में एक्टिव केस की संख्या 46 हो गई है। कंटेन्मेंट एरिया की संख्या 50 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed