फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   one caught with 3 stolen bikes

Kushinagar News: चोरी की तीन बाइकों के साथ एक गिरफ्तार

Mon, 05 Jun 2023 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 05 Jun 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
one caught with 3 stolen bikes
फ़ोटो है।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कसया पुलिस ने रविवार को चोरी की तीन बाइकों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस बाइक को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, कसया थाने के एसआई विवेक पांडेय पुलिसकर्मियों के साथ मंगलपुर के पास रामनगर चौराहे पर रविवार को वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान साहिल गौंड निवासी मंगलपुर एक बाइक के साथ आते दिखा। उसे रोककर बाइक के कागजात दिखाने के लिए कहा। उसके पास कागजात नहीं थे। बाइक का ई-चालान एप से सर्च करने पर वाहन का नंबर प्लेट बदला हुआ मिला। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि वह बाइक चोरी की है।
विज्ञापन

उसने बताया कि बाइक चोरी करने के बाद उसके पार्ट्स को खोलकर बेचा जाता है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर गांव के खेत से तीन बाइक बरामद की। पुलिस सभी बाइकों को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कसया एसएचओ डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि बरामद बाइकों को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed