फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   On the fourth day of the incident, the eyes are looking for 'love

घटना के चौथे दिन ‘अपनों’ को ढूंढ रही हैं निगाहें

Sat, 19 Feb 2022 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
On the fourth day of the incident, the eyes are looking for 'love
घटना के चौथे दिन ‘अपनों’ को ढूंढ रही हैं निगाहें
विज्ञापन

घायल महिला की हालत में सुधार, अस्पताल से मिली छुट्टी
पिपरा बाजार(कुशीनगर)। नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के नौरंगिया स्कूल टोला में कुएं में गिरने से मरने वालों की यादें परिजनों के जेहन से दूर नहीं हो पा रही हैं। घटना के चौथे दिन उनकी निगाहें घर के चौखट पर जमी रही। उन्हें याद कर परिजन बिलख पड़ते हैं। इस गांव में दो बच्चियों सहित 13 महिलाओं की कुएं में गिरने से मौत हो गई थी। उधर, 11 घायलों में से आठ का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनमें एक महिला की हालत में सुधार होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
नौरंगिया स्कूल टोला में 16 फरवरी की रात परमेश्वर कुशवाहा के बेटे की हल्दी की रस्म के दौरान यह हादसा हुआ था। गांव के ही श्रवण यादव के दरवाजे पर स्थित कुएं के पास भांगड़ा की धुन पर महिलाएं नृत्य कर रही थीं। उन्हें देखने के लिए कई युवतियां और महिलाएं कुएं की स्लैब पर चढ़ गई थीं। स्लैब टूटने से 24 महिलाएं और लड़कियां कुएं में गिर गई थीं। उस हादसे में दो बच्चियों सहित 13 महिलाओं की मौत हो गई थी। जबकि 11 घायल हुईं थीं। उस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में मातम छा गया था।
विज्ञापन

शनिवार को घटना के चौथे दिन भी गांव में चारों तरफ मातम का माहौल था। हर घर की चौखट से चीख और चीत्कार सुनाई दे रही थी। गांव के लोग जिन बच्चों को खेलते कूदते देखा करते थे, उन्हें अपने बीच न देखकर गांव के लोग भी दुखी थे। मित्र और रिश्तेदार भी मृतकों के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं। ग्यारह घायलों में से आठ को शुक्रवार के दिन हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उनमें से एक महिला की हालत में सुधार होने पर उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed