फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   OMR sheet will be available for the first time in board examination, there will be multiple choice questions of 20 marks in each subject

Kushinagar News: बोर्ड परीक्षा में पहली बार मिलेगी ओएमआर शीट, हर विषय में होंगे 20 नंबर के बहु विकल्पीय प्रश्न

Sun, 29 Jan 2023 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
OMR sheet will be available for the first time in board examination, there will be multiple choice questions of 20 marks in each subject
बोर्ड परीक्षा में पहली बार मिलेगी ओएमआर शीट, हर विषय में होंगे 20 नंबर के बहु विकल्पीय प्रश्न
विज्ञापन

जिले में 178 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, मॉडल पेपर जारी हुए
पडरौना। जिला प्रशासन की तरफ से बोर्ड परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके लिए जिले में 178 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड ने भी मॉडल पेपर जारी कर दिया है। इस बार हाईस्कूल के परीक्षार्थियों को पहली बार ओएमआर शीट मिलेगी। इस पर 50 अंक की लिखित और 20 अंक के बहु विकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। बहु विकल्पीय प्रश्नों के जवाब परीक्षार्थियों को ओएमआर शीट पर देने होंगे।
कुशीनगर जिले में कुल 328 माध्यमिक विद्यालय संचालित होते हैं। इसमें से 178 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर हाईस्कूल के 67,674 और इंटर के 51,696 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। नई शिक्षा नीति के तहत हाईस्कूल के प्रश्नपत्रों में इस वर्ष से बहु विकल्पीय प्रश्नों की संख्या बढ़ गई है। हाईस्कूल की प्रत्येक परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें 30 अंक का प्रयोगात्मक और 70 अंक की लिखित परीक्षा देनी होगी। इन प्रश्नों का जवाब परीक्षार्थियों को दो उत्तर पुस्तिकाओं पर देना होगा। 50 अंक की होने वाली लिखित को पूर्व की तरफ मिले उत्तर पुस्तिका और 20 अंक के बहु विकल्पीय प्रश्नों का जवाब परीक्षार्थियों को ओएमआर शीट पर देना है।
विज्ञापन

पहले हाईस्कूल विज्ञान विषय के पेपर में 20 प्रश्न होते थे। इसमें 11 बहुविकल्पीय, छह लघु उत्तरीय और तीन दीर्घ उत्तरीय प्रश्न होते थे। लेकिन इस बार 20 बहु विकल्पीय, आठ लघु उत्तरीय और तीन दीर्घ उत्तरीय यानी कुल 31 प्रश्न बोर्ड परीक्षा में पूछे जाएंगे। हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत और उर्दू में पहले 18 प्रश्न होते थे, लेकिन अब 31 प्रश्न होंगे। प्रश्नों के अंक भी कम कर दिए गए हैं। हालांकि इंटर की कक्षा का प्रश्नपत्र पहले की तरह होगा। छात्रों को मॉडल पेपर अपलोड कर दिय गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओएमआर शीट को लेकर सभी प्रधानाचार्यों को पत्र भेजा गया है। वर्ष 2022 की परीक्षा में कक्षा नौ की गृह परीक्षा में ओएमआर शीट का उपयोग किया गया था। इसकी वजह से हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं को पहले से जानकारी है। शीट को काले या नीले पेन से ही भरना है। ओवर राइटिंग होने पर गलत हो जाएगा।
रविंद्र सिंह, डीआईओएस, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed