फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   omprakash was president

ओमप्रकाश अध्यक्ष और संजय महामंत्री चुने गए

Mon, 20 Dec 2021 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
omprakash was president
ओमप्रकाश अध्यक्ष और संजय महामंत्री चुने गए
विज्ञापन

- कुल 344 में से 324 अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। कुशीनगर सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन, कसया का चुनाव सोमवार को संपन्न हुआ। देर शाम तक चली मतगणना के बाद परिणाम भी घोषित कर दिया गया। ओमप्रकाश पांडेय अध्यक्ष, वागीश्वरनाथ तिवारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संजय कुमार सिंह महामंत्री और महताब कोषाध्यक्ष चुने गए।
बार एसोसिएशन के लिए चुनाव की प्रक्रिया बीते दो दिसंबर को शुरू हुई थी। सोमवार की सुबह 10 बजे से साढ़े तीन बजे तक हुए मतदान के दौरान कुल 344 में से 324 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार ओमप्रकाश पांडेय सर्वाधिक 170 मत पाकर विजेता बने। ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव को 121, बलिराम सिंह को 29 व राजेंद्र चौबे को दो मत मिले।
विज्ञापन

महामंत्री पद के उम्मीदवार संजय कुमार सिंह 283 मत पाकर विजेता बने। इसके अलावा दीनदयाल मल्ल को 39 मत मिले। वहीं अध्यक्ष पद के मतदान में एक मत व महामंत्री पद के मतदान में दो मत अवैध घोषित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, वागीश्वरनाथ त्रिपाठी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमित मणि त्रिपाठी व पुनीत श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष, अतुल चौबे को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, महताब आलम को कोषाध्यक्ष, राजनरायन राय को संगठन मंत्री प्रशासन, विनय मणि त्रिपाठी को संगठन मंत्री सूचना व दीपनरायन मणि त्रिपाठी को संगठन मंत्री पुस्तकालय पद के लिए मनोनीत हुए।
इसके अलावा सदस्य वरिष्ठ कार्यकारिणी में रामअधार मिश्र, सच्चिदानंद उपाध्याय, दिनेश ओझा, हीरालाल सिंह, केशव कुमार मद्धेशिया, विवेक कुमार सिंह, अजीत कुमार रावत को शामिल किया गया। परिणाम की घोषणा के बाद विजेता उम्मीदवारों को माला पहनाकर साथी अधिवक्ताओं ने बधाई दी।

इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष ओंकारनाथ पांडेय, पूर्व महामंत्री अनिल तिवारी, पंचानंद मिश्र, अजय तिवारी, रविंद्र मणि, ओमप्रकाश सिंह समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed