{"_id":"c74b2c80a1f3c9060d5f53e94c5903bb","slug":"old-man-cut-by-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटने पर वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से कटने पर वृद्ध की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/कुशीनगर
Updated Sun, 24 Jan 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार की सुबह तकरीबन सवा नौ बजे कप्तानगंज जंक्शन पर 60 वर्षीय एक वृद्ध की ट्रेन से कट जाने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। उन्हें बगहां जाने वाली ट्रेन में चढ़ना था, लेकिन सीवान जाने वाली ट्रेन में चले गए थे। इसकी जानकारी होने पर नीचे उतरते समय ट्रेन की चपेट में आ गए।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सिसवा शुक्ल गांव निवासी सागर सिंह बगहां जाने के लिए घर से निकले थे। कप्तानगंज जंक्शन पर पहुंचे और वहां सीवान जाने के लिए पहले से खड़ी ट्रेन में चढ़ गए। ट्रेन में बैठे यात्रियों से पूछने पर उन्हें मालूम हुआ कि वह ट्रेन बगहां न जाकर सीवान जाएगी।
इसके बाद सागर हड़बड़ाहट में नीचे उतरने लगे। तब तक ट्रेन आगे बढ़ चुकी थी। पायदान से उनका पैर फिसल जाने के कारण ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे सागर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद वहां काफी संख्या में भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर आरपीएफ के थाना प्रभारी आरपी सिंह पहुंचे और शव को रेलवे ट्रैक से ऊपर रखवाया तथा जीआरपी पडरौना को सूचना दी। मौके पर पहुंचे जीआरपी चौकी इंचार्ज जेपी पाठक ने शव को कब्जे में ले लिया।