{"_id":"6276b0f7560cd542646241b0","slug":"officers-should-improve-law-and-order-gangwar-kushinagar-news-gkp4360577180","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून व्यवस्था बेहतर बनाएं अधिकारी : गंगवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून व्यवस्था बेहतर बनाएं अधिकारी : गंगवार
विज्ञापन
जिला अस्पताल का निरीक्षण करते राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार।संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानून व्यवस्था बेहतर बनाएं अधिकारी : गंगवार
पडरौना। प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को टीम बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। राज्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनता को सरकार से बड़ी उम्मीदें होती हैं। इसलिए विकास कार्यों और कानून व्यवस्था को महत्व अधिक दें।
उन्होंने निराश्रित गोवंश और गोशाला के बारे में भी चर्चा की। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी विकास साठे से लक्ष्य के सापेक्ष कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उनसे भूसा की उपलब्धता के बारे में पूछा। चारागाह, गाय के लिए हरे चारे की व्यवस्था के निर्देश दिए। गाय के दूध, गोमूत्र, गाय के गोबर की उपयोगिता बताते हुए उन्होंने गोशालाओं को सामाजिक संगठन से भी जोड़े जाने की बात की।
सामुदायिक शौचालय को लेकर डीपीआरओ अभय यादव से रिपोर्ट ली। उन्हें निर्देशित किया कि सामुदायिक शौचालय में ताला लगना गंभीर विषय है। कमेटी बनाने के लिए डीएम को निर्देशित किया गया और डीपीआरओ से कहा कि जनप्रतिनिधियों को लिखित रूप से इसकी सूचना दी जाए कि कहां-कहां सामुदायिक शौचालय या ग्राम सचिवालय बने हैं। जिला पूर्ति अधिकारी से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत अंत्योदय कार्ड और पात्र गृहस्थी के कार्ड के बारे में पूछताछ की। उन्होंने कहा कि जो पात्र हैं, उन्हें राशन कार्ड मिलना चाहिए। पीएम किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में उप कृषि निदेशक आशीष कुमार से पूछताछ हुई। योजना से वंचित किसानों को भी पात्रता के आधार पर लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डिप्टी आरएमओ से लक्ष्य के सापेक्ष गेहूं क्रय की स्थिति के बारे में जानकारी ली। विदेशी पर्यटकों के लिए कोविड टेस्ट की समीक्षा की। एसीएमओ को कुशीनगर के अंतरराष्ट्रीय महत्व को देखते हुए विदेशी पर्यटकों के लिए कोविड टेस्ट की व्यवस्था के लिए निर्देशित किया। जिला प्रोबेशन विभाग से कन्या सुमंगला योजना, समाज कल्याण से सामूहिक विवाह योजना, छात्रवृति और दिव्यांगजन अधिकारी से दिव्यांगजनों को बांटे गए उपकरण, दिव्यांगजन पेंशन आदि के बारे में जानकारी ली।
जलनिगम के अधिकारियों पर भड़के
बैठक में जल निगम से हर घर नल योजना के संदर्भ में पूछताछ की गई। जल निगम के अधिशासी अभियंता से पूछा कि कितने गांवों में टंकी से पानी मिल रहा है। संतोषजनक उत्तर न देने पर मंत्री ने जलनिगम के अधिकारियों पर नाराज होते हुए कार्य को बेहतर करने के निर्देश दिए। राज्यमंत्री ने गन्ना अधिकारी से गन्ना भुगतान की स्थिति के बारे में पूछताछ की और निर्देश दिए कि किसान गन्ना उधार देता है, लेकिन उसे चीनी उधार नहीं मिलती है। ऐसी व्यवस्था बनाई जाए, जिसमें नकद भुगतान हो। उन्होंने बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता महेश कुमार को 30 जून से पहले बाढ़ बचाव संबंधित कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए।
शराब और गो तस्करी रोकने के निर्देश
कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान 18 थाने की चर्चा करते हुए एसपी धवल जायसवाल ने कहा कि हर थाने में महिला डेस्क मौजूद है। मिशन शक्ति के तहत महिला विंग की स्थापना की गई है। मंत्री ने एसपी को निर्देशित करते हुए कहा कि थाने में रिपोर्ट सबकी लिखी जाए। एंटी रोमियो स्क्वॉड के बारे में भी जानकारी ली तथा एसपी को निर्देशित किया कि बिहार का सीमावर्ती जिला होने की वजह से यहां शराब तथा गो तस्करी न होने पाए। उन्होंने ब्लॉक व तहसील स्तरीय अधिकारियों को रात्रि विश्राम अपने ब्लॉक व तहसील पर करने के निर्देश दिए।