फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Officers inspected the booths

Kushinagar News: अधिकारियों ने किया बूथों का निरीक्षण

Fri, 05 May 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 05 May 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Officers inspected the booths
प्रेक्षक और डीएम समेत जिले के अधिकारी करते रहे मतदान कार्य का निरीक्षण
विज्ञापन

जिले के नगर पालिका और नगर पंचायतों के चुनाव का भ्रमण कर पल-पल की खबर लेते रहे अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे से शुरू हुए मतदान कार्य का चुनाव आयोग से जिले में तैनात प्रेक्षक के अलावा डीएम, एसपी और सीडीओ समेत अन्य उच्चाधिकारियों ने विभिन्न मतदान बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के अलावा फोन समेत अन्य संसाधनों से अधिकारी जिले में चल रहे मतदान कार्य का पल-पल की जानकारी लेते रहे।
मथौली बाजार प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत मथौली के बूथ संख्या छह पर बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे पहुंचे प्रक्षेक अनिल कुमार ने गहनता से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बूथ पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगे स्टाल पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मचारियों से बीपी मशीन के बारे में जानकारी ली। सीएचओ किरन कुशवाहा बताया कि उनके पास बीपी मशीन नहीं है। इस पर नाराजगी जताते हुए प्रेक्षक ने कहा कि जांच कर रिपोर्टर सीधे चुनाव आयोग को भेजने की बात कही।
विज्ञापन

रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत में बने बूथ संख्या 41 और 42 पर बृहस्पतिवार की सुबह डीएम रमेश रंजन और एसपी धवल जायसवाल ने निरीक्षण किया। उन्होंने चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारी और कर्मचारियों को चुनाव आयोग की तरफ से जारी मतदाता पहचान पत्र को देखकर ही मतदाताओं को बूथ पर प्रवेश कराने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद डीएम और एसपी ने जनता इंटर कॉलेज परिसर में बने बूथ का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथ पर मौजूद सेक्टर मजिस्ट्रेट को सतत निगरानी करने और मतदान करने आने वाले मतदाताओं की सहूलियताें का ध्यान रखने के लिए निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम कप्तानगंज मोहम्मद जफर, अधिशासी अधिकारी अमरीश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

कसया प्रतिनिधि के अनुसार नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासनिक अधिकारी बृहस्पतिवार को पूरे दिन सक्रिय दिखे। सीडीओ समेत अन्य अधिकारी नगर के विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर पल-पल की जानकारी लेते रहे। नगर के बीआरसी परिसर में बने पिंक बूथ को ऑब्जर्वर अनिल कुमार, सीडीओ गुंजन द्विवेदी, एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव, सीओ कुंदन सिंह ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बूथ पर मौजूद अधिकारी और मतदान कार्मिकों को शांतिपूर्ण माहौल में निष्पक्ष मतदान कराने के लिए जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed