फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Officers got cold, complaints got assurance

Kushinagar News: अफसरों को लगी ठंड, फरियादियों को मिला आश्वासन

Fri, 06 Jan 2023 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Officers got cold, complaints got assurance
पडरौना ब्लॉक के अन्हारी बारी गांव में आयोजित चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते बीडीओ सुशील कुमार ? - फोटो : KUSHINAGAR
अफसरों को लगी ठंड, फरियादियों को मिला आश्वासन
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर आयोजित चौपाल में नहीं पहुंचे नोडल अधिकारी
पडरौना। जिले में आयोजित ग्राम चौपाल में शुक्रवार को अधिकारियों और कर्मचारियों को भी ठंड लग रही है। कई जगहों पर तैनात नोडल अफसर नहीं पहुंचे तो अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने चौपाल में सिर्फ खानापूर्ति की। हालांकि इस दौरान जो फरियादी पहुंचे थे। उनकी समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया।
डिबनी बंजरवा प्रतिनिधि के अनुसार तमकुहीराज ब्लॉक के अहिरौली हनुमान सिंह में चौपाल के लिए नामित जिला समाज कल्याण अधिकारी नहीं पहुंचे। उनकी अनुपस्थित में चौपाल की अध्यक्षता करते हुए तमकुहीराज बीडीओ राजीव कुमार ने पेंशन, सुमंगला कन्या योजना, आयुष्मान कार्ड, टीकाकरण, जलनिकासी, शुद्ध पेयजल आदि के बारे में लोगों की शिकायतें सुनीं और उसका शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिया। इस दौरान अवधेश राय, संदीप गोंड, प्रधान नरेंद्र चंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दुदही प्रतिनिधि के अनुसार अमही गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में नोडल अधिकारी पीडी जगदीश त्रिपाठी नहीं थे। अन्य अधिकारी दोपहर 12.40 बजे पहुंचे। करीब ढाई बजे तक चली चौपाल में बीडीओ रामराज कुशवाहा ने लोगों की शिकायतेें सुनीं और आवास और एडीओ समाज कल्याण आशीष सिंह ने निर्धन कन्या विवाह, विधवा, वृद्धा एवं विकलांग पेंशन के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ग्राम प्रधान सुनील यादव, सचिव प्रमोद यादव, सुनीता चौधरी, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद कुमार, वकील कुशवाहा, लालबाबू यादव आदि मौजूद रहे।
कुबेरस्थान प्रतिनिधि के अनुसार पडरौना ब्लॉक के अन्हारी बारी गांव में ब्लॉक प्रमुख आशुतोष सिंह बहुगुणा की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ। बीडीओ सुशील कुमार अग्रहरि ने लोगों को सरकार की तरफ से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान ग्राम प्रधान दीपक प्रसाद, आशीष दीक्षित, बिग्गू प्रसाद, रामअवध प्रसाद, ओमप्रकाश पटेल, मनोज यादव, श्याम कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार सेवरही ब्लॉक के अहिरौलीदान और बाघाचौर गांव में चौपाल आयोजित कर सबसे पहले गांव में हुए विकास कार्यो की समीक्षा की गई। इसके बाद सेवरही बीडीओ बब्बन राय ने पेंशन, जॉब कार्ड, गोल्डेन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आवास, पेयजल, स्वास्थ्य समेत अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। यह नोडल के रूम में तैनात सहायक निबंधक कुशीनगर नहीं पहुंचे थे।
इस दौरान एडीओ पंचायत सेवरही मैनेजर सिंह, सचिव उदयनारायण यादव, अनूप जायसवाल, लल्लन यादव, चिकित्साधिकारी डॉ. अमित जायसवाल, जेके सिंह, ग्राम प्रधान शिवपति देवी और अमित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
गंगुआ बाजार प्रतिनिधि के अनुसार तमकुही ब्लॉक के लक्ष्मीपुर बुजुर्ग में बीडीओ के अध्यक्षता में चौपाल का आयोजन हुआ। इसमें चौपाल के नोडल अधिकारी सहायक विकास अधिकारी एसएन पांडेय ने सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर चौपाल संपन्न कराया।

इस दौरान ग्राम सचिव इमरान आलम, कृषि विभाग के संदीप कुमार, बेबी यादव, बृंदा देवी, आशा देवी, रिंकी देवी विद्यावती आदि मौजूद रहीं।
बोदरवार प्रतिनिधि के अनुसार कप्तानगंज क्षेत्र के असना और अवरहीकृतपुरा गांव में ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ। अवरही कृतपुरा में आयोजित ग्राम चौपाल के नोडल अधिकारी के रूप में मौजूद जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी समरजीत सिंह ने लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने लोगों की समस्या का त्वरित निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान सचिव तैमूर अंसारी और अमित यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed