{"_id":"5a9ee3c94f1c1bbe218b6813","slug":"of-the-complete-sugarcane-crushing-will-be-closed-only","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पूरे गन्ने की पेराई के बाद ही बंद होंगी मिलें’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पूरे गन्ने की पेराई के बाद ही बंद होंगी मिलें’
कुशीनगर (ब्यूरो)
Updated Wed, 07 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
‘पूरे गन्ने की पेराई के बाद ही बंद होंगी मिलें’
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। गन्ना किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए डीसीओ कार्यालय में बैठक हुई। इस बैठक में गन्ना किसानों का फिर से सर्वे कराने, संपूर्ण गन्ना पेराई के बाद ही चीनी मिलों के बंद होने सहित कई बिंदुओं पर चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीसीओ वेदप्रकाश सिंह ने कहा कि गन्ना किसानों के खेतों में खड़े गन्ना का पुन: सर्वे कराया जाएगा। जिन किसानों के खेत में गन्ना की खड़ी फसल पाई जाएगी, उन्हीं के नाम से सप्लाई टिकट जारी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिन किसानों के नाम से पूर्व में पर्चियां जारी होती रही हैं, लेकिन वर्तमान में उनके खेत में गन्ना की फसल नहीं मिली, उन्हें सप्लाई टिकट से वंचित कर दिया जाएगा। इसके अलावा जिन किसानों ने अपना गन्ना चीनी मिल को दे दिया है, उनका सट्टा भी बंद कर दिया जाएगा। बैठक में डीसीओ ने गन्ना किसानों को आश्वस्त किया कि किसानों के संपूर्ण गन्ना की पेराई होने के बाद ही चीनी मिलों को बंद करने दिया जाएगा।
बैठक में एससीडीआई अमरनाथ दुबे, अब्दुल आजाद अंसारी, बेचन प्रसाद, गोपाल प्रसाद, केन यूनियन चेयरमैन राजकुमार सिंह, विचित्र नारायण सिंह, शत्रुघ्न शाही आदि मौजूद थे।