{"_id":"621133a1435e1f390952e172","slug":"observer-made-security-arrangements-for-booths-kushinagar-news-gkp4274960147","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेक्षक ने बूथों की सुरक्षा व्यवस्था की जानी हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेक्षक ने बूथों की सुरक्षा व्यवस्था की जानी हकीकत
विज्ञापन
तमकुहीराज विधान सभा के जटवलिया में बूथों का निरीक्षण करते आयोग के प्रेक्षक व अन्य।संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेक्षक ने बूथों की सुरक्षा व्यवस्था की जानी हकीकत
पुलिस को असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगाह रखने के निर्देश
तमकुहीरोड (कुशीनगर)। निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक व लाइजनिंग ऑफिसर ने शनिवार को मतदान बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथों की सुरक्षा व्यवस्था समेत मौजूद संसाधनों के बारे में जानकारी ली।
प्रेक्षक अटानु मजूमदार और लाइजनिंग ऑफिसर राजीव कुमार सिंह ने बांसगांव गांव के टोला जटवलिया के सामुदायिक विवाह भवन पहुंचे। यहां बनाए गए बूथ संख्या-15 से 18 तक का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के साथ मतदान केंद्र पर बिजली, शौचालय, रैम्प समेत अन्य सुविधाओं की जानकारी ली।
इसके बाद प्रधान प्रतिनिधि जैदुद्दीन समेत मौजूद अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। प्रेक्षक ने पुलिस को चुनाव के दौरान असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने और सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। इस दौरान विशुनपुरा के एसओ नरेंद्र प्रताप, एसआई नंदा प्रसाद, अशोक कुमार वर्मा, जयंत गुप्ता आदि मौजूद रहे।