{"_id":"6467c95507e8885b060e6874","slug":"now-no-mistake-in-marksheet-kushinagar-news-c-7-1-173525-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अब मार्कशीट में नहीं होगी गड़बड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अब मार्कशीट में नहीं होगी गड़बड़ी
Sat, 20 May 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 20 May 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
कक्षा नौ से 12वीं तक विद्यार्थियों का डाटा आधार से हो रहा है मिलान
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। अब मार्कशीट में गड़बड़ी नहीं होगी। अंक पत्र में जन्मतिथि समेत अन्य गड़बड़ी रोकने के लिए विद्यार्थियों का डाटा आधार कार्ड से अपडेट किया जा रहा है। इसके लिए कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों का डाटा आधार से मिलान कराना शुरू कर दिया गया है।
कुशीनगर जिले में राजकीय, वित्तपोषित और स्ववित्तपोषित समेत कुल 328 माध्यमिक विद्यालय संचालित होते हैं। इसमें कक्षा नौंवी से 12वीं तक दो लाख से अधिक छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। नौवीं या 11वीं में नामांकन कराने के बाद विद्यार्थियों का जब बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण होता है तो उस समय कई विद्यार्थियों का आधार कार्ड और विद्यालय को प्राप्त टीसी (स्थानांतरण प्रमाण पत्र) में नाम, पता व जन्म तिथि में अंतर हो जाता है।
समय से बोर्ड की बेवसाइट पर पंजीकरण कराने के तनाव में विद्यालयों की तरफ से टीसी अथवा विद्यार्थी की तरफ से उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर विद्यार्थियों का डाटा अपलोड कर दिया जाता है, लेकिन परीक्षा के बाद प्रवेश पत्र अथवा अंक पत्र मिलने पर उस पर प्रकाशित कई विद्यार्थियों का नाम, पता और जन्म तिथि गलत हो जाती है।
विज्ञापन
अब विद्यार्थी इन गड़बड़ियों को ठीक कराने के लिए कई माह तक विद्यालय और बोर्ड का चक्कर लगाते हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए बोर्ड की तरफ से पहले ही तैयारी कर ली गई है। अंक पत्र में जन्मतिथि समेत अन्य गड़बड़ी रोकने के लिए अब विद्यार्थियों का डाटा आधार कार्ड से अपडेट किया जा रहा है। इसके लिए कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों का डाटा आधार से मिलान कराना शुरू कर दिया गया है।
इस संबंध में डीआईओएस रविंद्र सिंह ने बताया कि जिले के माध्यमिक विद्यालयों में नामांकित सभी विद्यार्थियों का डाटा उनके आधार कार्ड से अपडेट करने के लिए मिलान किया जा रहा है। जिन विद्यार्थियों के नाम, पता और जन्मतिथि में कोई गड़बड़ी है तो उसे पहले ठीक करा दिया जा रहा है। अब विद्यार्थियों को अंक पत्र आने के बाद किसी भी तरह की परेशानी से जूझना नहीं पड़ेगा।