फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Now hearing will be held every Monday

कुशीनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण का मामला

Fri, 13 Aug 2021 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Now hearing will be held every Monday
अब हर सोमवार को होगी सुनवाई
विज्ञापन

कसाडा के सचिव ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने लिया निर्णय
सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे समस्या का हल करेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। कुशीनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (कसाडा) में पहले से चल रहे प्राधिकरण/परिषद समाधान दिवस से आने वाली जन समस्याएं दूर नहीं हो पा रही हैं। यह प्रत्येक महीने के तीसरे बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे से लगता रहा है। इसे देखते हुए प्रत्येक सोमवार को सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक सुनवाई करने का निर्णय लिया गया है।

इस समाधान दिवस का उद्देश्य जनसामान्य एवं अधिकारियों के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। इसके साथ समस्याओं को सुनकर उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना तथा यदि समस्या के लिए कोई अधिकारी, कर्मचारी उत्तरदायी पाया जाए तो उसे दंडित करना भी है। कुशीनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण में अब इस समाधान दिवस के अतिरिक्त प्रत्येक सोमवार को सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक प्राधिकरण से संबंधित जन समस्याओं की सुनवाई होगी। यह निर्णय ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/सचिव कसाडा पूर्ण बोरा ने विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण में दलालों की संलिप्तता को खत्म करने के लिए लिया है। उन्होंने बताया है कि प्राधिकरण से संबंधित कार्यों के लिए अब दलालों के चक्कर में न पड़े। सीधे प्राधिकरण के दफ्तर पहुंचकर अभियंता अथवा कर्मचारी से अपनी समस्या को बताकर समाधान कराएं। अगर अभियंता अथवा कर्मचारी के माध्यम से समस्या का निस्तारण नहीं होता है तो प्रत्येक सोमवार की सुबह 10 से दोपहर 12 बजे के बीच सचिव कसाडा के दफ्तर में कागजातों के साथ पहुंचकर समस्या का समाधान कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed