फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Notices issued to two Durga pandals set up beneath high-tension wires; instructions given to reduce their height.

Kushinagar News: हाईटेंशन तारों के नीचे बने दो दुर्गा पंडालों को नोटिस, ऊंचाई कम करने का निर्देश

Sun, 18 Oct 2026 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Notices issued to two Durga pandals set up beneath high-tension wires; instructions given to reduce their height.
कसया (कुशीनगर)। हाईटेंशन तारों के नीचे बने दुर्गा पंडालों से श्रद्धालुओं की सुरक्षा को खतरा देखते हुए प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। नगर में ऐसे दो पंडालों के आयोजकों को नोटिस देकर ऊंचाई कम करने और सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस और विद्युत निगम की संयुक्त टीम ने विभिन्न स्थानों पर पंडालों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 12 अक्तूबर को ‘खतरनाक: बिजली के तारों के मकड़जाल के बीच सजा रहे पंडाल’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद विद्युत निगम ने जांच और सुरक्षा संबंधी कार्रवाई तेज कर दी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जी. अक्षय दीपक के निर्देश पर एसओ इत्यानंद पांडेय, हाईवे चौकी प्रभारी राहुल सिंह और विद्युत विभाग के जेई रवि प्रकाश व शुभम गौड़ की टीम ने पंडालों की जांच की। पुलिस चौकी के पास हाईटेंशन तारों के नीचे बने पंडालों के आयोजकों को नोटिस देकर ऊंचाई कम करने के निर्देश दिए गए। कुछ पंडालों में बिजली के तारों से बचाव के लिए प्लास्टिक पाइप और प्लाई लगाने के साथ अर्थिंग की व्यवस्था भी कराई गई।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता वाईपी सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार मूर्तियों की ऊंचाई 12 फुट तक रखने और बिजली के तारों के नीचे पंडाल नहीं बनाने की हिदायत दी जा रही है। आयोजकों को अस्थायी विद्युत कनेक्शन लेने और सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कसया विद्युत डिवीजन में 20, हाटा में 28, पडरौना में 30 और सेवरही में 25 दुर्गा पंडाल बनाए गए हैं। चारों डिवीजनों में कुल 103 पंडाल हैं। अब तक किसी भी पंडाल के लिए अस्थायी विद्युत कनेक्शन का आवेदन नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed