फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Notices issued to 46 headmasters for keeping leave applications pending on the portal.

Kushinagar News: पोर्टल पर अवकाश आवेदन लंबित रखने पर 46 प्रधानाध्यापकों को नोटिस

Thu, 23 Jul 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 23 Jul 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Notices issued to 46 headmasters for keeping leave applications pending on the portal.
पडरौना। बेसिक शिक्षा विभाग में ऑनलाइन अवकाश प्रणाली को गंभीरता से नहीं लेने वाले प्रधानाध्यापकों पर सख्ती शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मानव संपदा पोर्टल के अवलोकन में जिले के 46 विद्यालयों में शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के आकस्मिक व चिकित्सीय अवकाश के आवेदन प्रधानाध्यापक स्तर पर लंबित पाए गए हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए बीईओ ने सभी प्रधानाध्यापकों को स्पष्टीकरण जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है।

शासनादेश के तहत यह अनिवार्य है कि मानव संपदा पोर्टल पर प्राप्त अवकाश आवेदनों का समय से निस्तारण किया जाए। लेकिन पोर्टल की जांच में सामने आया कि पडरौना ब्लॉक के 46 विद्यालयों में आवेदन पेंडिंग पड़े हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह संबंधित प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापक को पत्र जारी कर कहा कि ऑनलाइन अवकाश आवेदन प्राप्त होने के बाद समय से निस्तारण नहीं करने का क्या कारण है। इससे विद्यालयों में कार्यरत अध्यापक/शिक्षामित्र/ अनुदेशक एवं परिचारकों को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आपके स्तर पर अवकाश आवेदनों को लंबित रखना आपके कर्तव्यों एवं दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता का द्योतक है। उन्होंने सभी प्रधानाध्यापकों से तीन दिन में जवाब तलब किया है। उन्होंने चेताया कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संंबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed