{"_id":"619bdb70b28ee4645d3f2f10","slug":"notice-to-market-secretry-kushinagar-news-gkp417271969","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी समिति के प्रभारी सचिव मिले अनुपस्थित, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी समिति के प्रभारी सचिव मिले अनुपस्थित, नोटिस जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी समिति के प्रभारी सचिव मिले अनुपस्थित, नोटिस जारी
कसया (कुशीनगर)। एसडीएम वरुण कुमार पांडेय ने सोमवार को नगर के नवीन सब्जी मंडी समिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण में प्रभारी सचिव गैरहाजिर मिलीं। इसको गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने प्रभारी सचिव को नोटिस जारी किया।
सोमवार की सुबह करीब 11 बजे एसडीएम वरुण कुमार पांडेय नवीन सब्जी मंडी समिति का निरीक्षण करने पहुंचे। नवीन सब्जी मंडी स्थित समिति कार्यालय पहुंचने तो वहां समिति की प्रभारी सचिव नयनतारा सिंह अनुपस्थित थीं। उन्हें मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि एडीएम ने मीटिंग के लिए बुलाया है। संदेह होने पर एसडीएम ने एडीएम से बात की तो उन्होंने इस बात से इनकार किया। इसे गंभीरता से लेते हुए उन्हें तत्काल नोटिस जारी करने का आदेश दिया। इसके बाद एसडीएम ने समिति के मंडी निरीक्षक मुकेश कुमार जायसवाल से जरूरी जानकारी ली।
मंडी निरीक्षक ने बताया कि मंडी में कुल 40 दुकानें हैं और 90 लाइसेंस होल्डर व्यापारी हैं। सब्जी मंडी निरीक्षण के दौरान गांवों से सब्जी बेचने आए छोटे किसान व व्यापारियों ने उनके लिए बने शेड को बड़े व्यापारियों की तरफ से कब्जा किए जाने की शिकायत की। एसडीएम ने तत्काल समिति के मंडी निरीक्षक को पुलिस फोर्स लेकर शेड खाली कराने और उन्हें छोटे किसान व्यापारियों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस दौरान समिति कर्मचारी सुरेंद्र प्रसाद, सहायक रजनीकांत मिश्र, सहायक रामानंद मौजूद थे।