{"_id":"66d7b39580319210810b5599","slug":"notice-to-harsh-diagnostic-centre-reply-sought-in-three-days-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-122604-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हर्ष डायग्नोस्टिक सेंटर को नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हर्ष डायग्नोस्टिक सेंटर को नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब
Wed, 04 Sep 2024 06:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 04 Sep 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज। कस्बे के हर्ष डायग्नोस्टिक सेंटर की मंगलवार को एसडीएम योगेश्वर सिंह और प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रितेश कुमार सिंह ने जांच की। इस दौरान डॉक्टर अनुपस्थित मिले। नोटिस जारी कर उनसे तीन दिनों के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया गया।
हर्ष डायग्नोसिस सेंटर की जांच करने पहुंचे एसडीएम योगेश्वर सिंह और प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रितेश कुमार सिंह ने रजिस्टर का अवलोकन किया। इसमें 23 मरीज का अल्ट्रासाउंड किया जाना पाया गया, लेकिन मौके पर डॉक्टर अनुपस्थित रहे। इस पर एमओआईसी ने नारागी जताते हुए सेंटर के प्रबंधक को नोटिस जारी कर पूरी पत्रावली के साथ तीन कार्य दिवस के दौरान जवाब देने का निर्देश दिया। चेतावनी दी कि अगर समयावधि के भीतर जवाब नहीं मिला तो विभागीय कार्रवाई करते हुए सेंटर को सील कर दिया जाएगा। संवाद