फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Not following Kovid guidelines

परिषद स्कूलों में नहीं हो रहा कोविड गाइडलाइन का पालन

Sat, 13 Feb 2021 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Not following Kovid guidelines
परिषद स्कूलों में नहीं हो रहा कोविड गाइडलाइन का पालन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। बेसिक शिक्षा परिषद के जूनियर हाईस्कूलों में कक्षा आठ तक के बच्चों की पढ़ाई शुरू हो गई, लेकिन नामांकित बच्चे कम संख्या में आ रहे हैं। कोरोना गाइडलाइन का पालन भी नहीं हो रहा है। शुक्रवार को सुकरौली ब्लॉक के दो स्कूलों में बच्चों की संख्या काफी कम रही। किसी ने मास्क नहीं पहना था। अध्यापक भी बच्चों की सेहत को लेकर जागरूक नजर नहीं आए।
सुकरौली ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय जगदीशपुर में 85 बच्चों का नामांकन है। इसमें से कक्षा सात के 20 छात्र शुक्रवार को स्कूल आए थे। किसी बच्चे ने मास्क नहीं पहना था। वहां मौजूद दो शिक्षकों ने बताया कि प्रधानाध्यापक बैठक में गए हैं। रसोई गैस समाप्त होने के कारण एमडीएम नहीं बना था।
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल मठ सूरजगिरी में 60 छात्रों का नामांकन है। कक्षा सात के दस छात्र स्कूल पहुंचे थे। प्रधानाध्यापक स्कूल में नहीं थे। दो शिक्षक मौजूद थे। छात्र बगैर मास्क पहने खेल रहे थे। बीईओ विजय गुप्ता ने बताया कि कोई विभागीय बैठक नहीं थी। स्कूल से बाहर रहने वाले प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने के लिए शिक्षकों को निर्देश दिया गया है। जहां इसका अनुपालन नहीं हो रहा है वहां जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed