{"_id":"60032fde8ebc3e32a334b440","slug":"not-even-a-third-of-children-are-studying-online-kushinagar-news-gkp381190723","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्क्ूलों में एक तिहाई बच्चे भी नहीं कर रहे ऑनलाइन पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्क्ूलों में एक तिहाई बच्चे भी नहीं कर रहे ऑनलाइन पढ़ाई
विज्ञापन
बीआरसी परिसर कोटवा के प्राथमिक विद्यालय में मौजूद शिक्षक।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय स्क्ूलों में एक तिहाई बच्चे भी नहीं कर रहे ऑनलाइन पढ़ाई
पकड़ियार बाजार (कुशीनगर)। नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में चल रही ऑनलाइन पढ़ाई कागजों में ही बेहतर चल रही है। शनिवार को क्षेत्र के चार विद्यालयों की ‘अमर उजाला’ की टीम ने पड़ताल की। इन स्कूलों में नामांकित बच्चों की संख्या 100 से अधिक है, लेकिन व्हाट्स एप ग्रुप में जुड़े बच्चों की संख्या नामांकन के सापेक्ष एक तिहाई से भी कम है। मोहल्ला पाठशाला भी केवल कागजी है।
प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय पकड़ियार के सहायक अध्यापक पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि विद्यालय में 150 बच्चे नामांकित हैं। पढ़ाई के लिए एक व्हाट्स एप ग्रुप बना है। इसमें 12 बच्चे जुड़े हैं। विद्यालय में उनके अलावा एक शिक्षामित्र समेत कुल चार शिक्षक तैनात हैं। शनिवार को प्रधानाध्यापक और एक सहायक शिक्षक आए नहीं थे। पुष्पेंद्र सिंह का कहना था कि बच्चों के घर जाकर पढ़ाई के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय खैरटिया में 141 विद्यार्थी नामांकित हैं। इनकी पढ़ाई के लिए बने व्हाट्स एप ग्रुप में आठ बच्चे जुड़े हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार चौहान ने बताया कि प्रयास किया जा रहा है की अधिक से अधिक बच्चे जुड़ें, लेकिन अभिभावक के पास एंड्रायड मोबाइल फोन नहीं होने से दिक्कत हो रही है। इस विद्यालय में एक सहायक अध्यापक और एक शिक्षामित्र समेत तीन अध्यापक हैं। मोहल्ला पाठशाला अभी शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय कलवारी पट्टी में 112 बच्चे नामांकित हैं। ऑनलाइन पढ़ाई के लिए बने व्हाट्स एप ग्रुप में 35 बच्चे जुड़े हैं। सहायक अध्यापक ने बताया की अभिभावकों के सहयोग नहीं करने के चलते ऑनलाइन पढ़ाई नहीं हो पा रही है। कुछ बच्चों के अभिभावकों के पास एंड्रायड फोन नहीं है। इससे काफी दिक्कत आ रही है। मोहल्ला पाठशाला यहां भी नहीं चल रहा है। कोटवा बीआरसी परिसर में संचालित प्राथमिक विद्यालय में 178 बच्चे नामांकित हैं। ऑनलाइन पढ़ाई के लिए बने व्हाट्स एप ग्रुप में चार बच्चे ही जुड़े हैं। प्रधानाध्यापक सुनील पांडेय ने बताया कि बच्चों के घर-घर जाकर होमवर्क दिया जा रहा है। अभिभावकों को भी बच्चों की पढ़ाई में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस विद्यालय में दो सहायक अध्यापक और दो शिक्षामित्र तैनात हैं। मौके पर एक अध्यापक और दो शिक्षामित्र मौजूद दिखे।
जवाब-तलब किया जाएगा : बीईओ
बीईओ नेबुआ नौरंगिया रामसुयश वर्मा ने बताया कि अधिकांश अभिभावकों के पास एंड्रायड फोन नहीं है, जिनके पास फोन है तो उनके मोबाइल में इंटरनेट की दिक्कत है। इसके चलते ऑनलाइन पढ़ाई कराने में परेशानी हो रही है। अभिभावकों को विद्यालय में बुलाकर बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। विद्यालय में समय से शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य है। मोहल्ला पाठशाला संचालन में लापरवाही बरतने वालों से जवाब तलब किया जाएगा।