{"_id":"620be81355a0e71d7d633f27","slug":"not-enough-resources-in-eight-secondary-schools-made-booths-kushinagar-news-gkp4270518150","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथ बने आठ माध्यमिक विद्यालयों में पर्याप्त संसाधन नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथ बने आठ माध्यमिक विद्यालयों में पर्याप्त संसाधन नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बूथ बने आठ माध्यमिक विद्यालयों में पर्याप्त संसाधन नहीं
डीआईओएस ने मतदान से पूर्व संसाधन उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
पडरौना। अधिकारियों के निरीक्षण में कई मतदान केंद्रों में कमियां मिली हैं। डीएम के निर्देश पर डीआईओएस ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को पत्र भेजकर कमियों को मतदान से पहले दूर कराने के निर्देश दिए हैं।
पडरौना विधानसभा क्षेत्र के नेहरू इंटर कॉलेज मंसाछापर में रैम्प, विद्युतीकरण व छाया, किसान इंटर कॉलेज में रैम्प का अभाव मिला। तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र के लोकमान्य इंटर कॉलेज में विद्युतीकरण, इंटर कॉलेज गाजीपुर में रैम्प, संस्कृत पाठशाला सेवरही में छाया व नेहरू इंटर कॉलेज तरयासुजान में छाया और रैम्प की कमी है। निरीक्षण में फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के नवजीवन इंटर कॉलेज पटहेरवा, रामकोला विधानसभा क्षेत्र के जनता इंसटर कॉलेज और कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में रैम्प का अभाव मिला था।
डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने बताया कि बूथों पर मिली कमियों को दूर कराने के लिए डीएम की तरफ से पत्र मिला है। इसके लिए संबंधित विद्यालयों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर उन्हें मतदान से पूर्व ठीक कराने का निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
बांस-बल्ली के सहारे हो रही बिजली आपूर्ति
पटहेरवा। फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के नरायनपुर गांव में मतदान बूथ बनाए गए एक विद्यालय में बांस-बल्ली के सहारे बिजली आपूर्ति हो रही है।
विधानसभा चुनाव में हर बूथ पर बिजली पहुंचाने के साथ प्राथमिक व जूनियर स्कूलों में विद्युतीकरण कराया जाना है। नरायनपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में बूथ बनाया गया है, लेकिन यहां बिजली नहीं है। विद्यालय में स्थित मंदिर के लिए गांव के लोगों के सहयोग से करीब 200 मीटर दूर ट्रांसफॉर्मर से बांस-बल्ली के सहारे तार के जरिए बिजली लाई गई है। पटहेरवा विद्युत उपकेंद्र के जूनियर इंजीनियर रवि प्रकाश ने कहा कि बूथ वाले विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।