{"_id":"60fdb4328ebc3e58005f10a9","slug":"noorjahan-droped-meal-since4-days-kushinagar-news-gkp403205352","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में फेंकी गई बच्चियों की मौत की खबर का फॉलोअप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में फेंकी गई बच्चियों की मौत की खबर का फॉलोअप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूरजहां ने चार दिनों से छोड़ दिया था खाना-पीना, रोज होता था झगड़ा
समउर बाजार ( कुशीनगर)। बकरीद के त्योहार के लिए शौहर ने अपनी मां के खाते में दस हजार रुपये क्या भेज दिए, नूरजहां को यहां बात नगवार लगाने लगी। बकौल उसकी सास, नूरजहां ने चार दिनों से खाना-पीना छोड़ दिया था। रोज झगड़ा करती थी और जब गांव के सभी लोग सो गए तो बेटियों को लेकर घर से निकल गई। नौ साल की आफरीन ने अपनी ही मां का जो क्रूर चेहरा देखा तो उसे अब तक भुला नहीं पा रही है। रविवार को इस बच्ची का पता चलने पर नूरजहां की सास अपने साथ लेकर चली गई।
जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के कौलरही गांव निवासी असलम की पत्नी अपनी चार बेटियों तैयबा, गुलप्सा, आफरीन और मोसायबा को लेकर शुक्रवार की रात में घर से निकली थी। मौत के मुंह से बचकर निकली नौ साल की आफरीन से जो नूरजहां की सास अलेया खातून ने फोन पर जो जानकारी दी, वह वास्तव में हैरान करने वाली है। अलेया ने फोन पर बताया कि उनकी बहू नूरजहां ने एक-एक कर तीनों बेटियों को तालाब में फेंक दिया। आफरीन को भी तालाब में फेंकने की कोशिश की, लेकिन वह चिल्लाती हुई भाग गई। नूरजहां खुद को भी खत्म करना चाहती थी, लेकिन शोर सुनकर ग्रामीण पहुंच गए। आफरीन अस्पताल से घर लाई गई तो उसने पूरा वाकया बताया था।
अलेया ने बताया कि बकरीद के अवसर पर उनके बेटे असलम ने खाते में दस हजार रुपये भेजे थे। उसके बाद से ही घर में विवाद शुरू हो गया था। चार दिनों से घर में खाना नहीं बना था। घर का काम-काज खाना पीना छोड दी थी। शुक्रवार की रात कौलरही गांव में जब ग्रामीण खा-पीकर सो गए तो असलम की पत्नी नूरजहां अपनी चारों बेटियों को लेकर घर से निकली। निर्दयता की हद को पार करते हुए पहले गांव की बगल में पुल पर गई थी, लेकिन वहां गांव के लोगों को देखकर वापस हो गई। इसके बाद कटेया-समउर बाजार मार्ग पर स्थित बभनी-गौरा गांव के बीच चंगरही तालाब पर पहुंची और सुनसान जगह देखकर एक-एक कर बेटियों को तालाब मे फेंक दिया। खुद भी तालाब में डूबने की मंशा लेकर आई थी, लेकिन राहगीरों के आने के कारण भाग कर छुप गई। अलेया खातून ने नूरजहां पर तीनों बच्चियों को तालाब में फेंकने और चौथी को भी जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए रविवार की शाम को थाने में तहरीर दे दी।
विज्ञापन
ग्यारह वर्ष पूर्व हुआ था नूरजहां का निकाह
समउर बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर बाबू गांव निवासी सरल मियां की बेटी नूरजहां का निकाह वर्ष 2010 में बिहार के कटेया थाना क्षेत्र के गांव कौलरही के हबीब मियां के पुत्र असलम के साथ हुआ था। निकाह के बाद से उसे चार बेटियां हुई थीं। पति गुजरात में नौकरी करता है। ससुर हबीब मियां का पहले ही इंतकाल हो चुका है। सास अलेया खातून से नूरजहां का कई बार विवाद हो चुका है। पति गुजरात में रहता है। परिवार का इकलौता बेटा होने के कारण पूरा दारोमदार उस पर ही है। ऐसे में छोटी सी बात को लेकर उसकी बीवी इतना बड़ा कदम उठा लेगी, यह लोगों ने कभी सोचा तक नहीं था।
बेटियों की मौत की खबर मिलते ही गुजरात में बेहोश हुआ पिता
समउर बाजार। परिवार की माली हालात सुधारने के लिए गुजरात में नौकरी कर रहे असलम को शुक्रवार की रात 11 बजे गांव के लोगों ने फोन कर बताया कि उसकी पत्नी ने उसकी तीन बेटियों को तालाब में डूबोकर मार दिया है। आफरीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह खबर सुनते ही वह बेहोश हो गया। उसके साथियों ने उसे बडी मुश्किल से संभाला और घर के लिए निकल लिए। घटना के बाद से ही उसके दरवाजे पर लोगों के आने जाने का सिलसिला जारी है।
मां से सच जानने में जुटी रही पुलिस
समउर बाजार। पुलिस सूत्रों की मानें तो नूरजहां को गिरफ्तार कर उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है। पुलिस सच जानने के लिए हर तरकीब अपनाने में जुटी है। पुलिस घटना के बारे में नूरजहां से जानने का प्रयास कर रही है।