फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Non-payment of GST proved costly, Rs 6.15 lakh recovered

Kushinagar News: जीएसटी जमा न करना पड़ा भारी, वसूले 6.15 लाख रुपये

Sun, 23 Nov 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 23 Nov 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Non-payment of GST proved costly, Rs 6.15 lakh recovered
कुशीनगर। जीएसटी बकाया लगाकर जमा नहीं करने वाले फर्म मालिकों पर शनिवार को बड़ी कार्रवाई हुई। ये लोग बार-बार नोटिस देने के बाद भी बकाया जीएसटी जमा नहीं कर रहे थे। शनिवार को राज्य कर विभाग की टीम ने कसया और हाटा तहसील में जीएसटी दबाए बैठे चार फर्मों पर पहुंची और कुर्की की कार्रवाई शुरू करते हुए 6.15 लाख रुपये की वसूली की। इस कार्रवाई से जीएसटी जमा नहीं करने वालों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

राज्य कर विभाग कुशीनगर के उपायुक्त खंड एक विकास विक्रम सिंह, उपायुक्त खंड दो राजेश यादव, उपायुक्त खंड तीन जितेंद्र उपाध्याय, सहायक आयुक्त सरिता यादव, अशोक पांडेय की टीम शनिवार को कसया के रोशनी इलेक्टि्रक और मां ट्रेडिंग कंपनी पर छापा मारा। जीएसटी बकाया नहीं जमा करने पर कुर्की अभियान के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद टीम ने हाटा तहसील के सेंदुआर में एमएस उमाशंकर त्रिपाठी ठेकेदार के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की। इस दौरान उनसे 6.15 लाख रुपये जमा कराए गए। इसके बाद भैसही बाजार के एमएस कश्यप इंटर प्राइजेज के यहां टीम ने छापेमारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed