फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   nodal officer was listen many problam

नोडल अधिकारी ने तहसील से लेकर ब्लॉक तक सुनीं समस्याएं

Fri, 29 Oct 2021 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
nodal officer was listen many problam
नोडल अधिकारी ने तहसील से लेकर ब्लॉक तक सुनीं समस्याएं
विज्ञापन

- तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में निरीक्षण करने आए थे नोडल अधिकारी पी. गुरु प्रसाद
- तहसील, सीएचसी और बगहीं गांव का निरीक्षण किए
- अधिवक्ताओं की समस्या भी सुनी
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। जिले के नोडल अधिकारी पी. गुरु प्रसाद एवं जिलाधिकारी ने शुक्रवार को तमकुहीराज तहसील का निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील कक्ष, अभिलेखागार, कंप्यूटर कक्ष, न्यायालय कक्ष, कानूनगो कार्यालय आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील दिवस रजिस्टर, वरासत रजिस्टर, आईजीआरएस की फाइल भी देखी। कानूनगो कार्यालय में उन्होंने खेसरा, खतौनी रजिस्टर देखा, कंप्यूटर कक्ष नकल प्राप्त करने की स्थिति जानी, न्यायालय कक्ष में लंबित वादों की सूची देखी। वह अधिवक्ताओं से भी मिले। अधिवक्ताओं ने वादों निस्तारण में देरी की समस्या बताई। कंप्यूटर कक्ष में उन्होंने ऑपरेटर से पूछा की कुल कितने नकल जारी हुए हैं, नकल लेने में कितना समय लगता है। वहां नकल लेने आए लोगों से पूछा कि नकल लेने में पैसे की भी डिमांड की जाती है क्या।
जिले के नोडल अधिकारी पी. गुरु प्रसाद, प्रबंध निदेशक, राज्य विद्युत उत्पादन निगम व पारेषण निगम उत्तर प्रदेश शुक्रवार को तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में निरीक्षण करने आए थे। उन्होंने अभिलेखागार के निरीक्षण में खतौनी रजिस्टर चेक किया। वकीलों की समस्याएं के बारे में उन्होंने कहा कि कोर्ट को चलाने में सहयोग कीजिए। अधिवक्ताओं को एसडीएम के साथ सामंजस्य बिठाते हुए मामलों के निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने पत्रकारों से भी तमकुहीराज तहसील की समस्याए जानीं। पत्रकारों ने गन्ना अनुसंधान केंद्र में वैज्ञानिकों की कमी, बाढ़ से होने वाले नुकसान, आवेदनों का संतोषजनक निस्तारण नहीं होने की समस्याओं के बारे में बताया। इसके बाद नोडल अधिकारी ने तहसील कक्ष में तहसील दिवस पर आवेदन के निस्तारण की स्थिति, आवासीय, अनावसीय भवन निर्माण की प्रगति के बारे में जानकारी ली। लंबित आवेदनों के शत-प्रतिशत निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम तमकुहीराज एआर फारुकी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

00000
बगहीं गांव में आवासों का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
पटहेरवा/उजारनाथ। नोडल अधिकारी पी. गुरु प्रसाद ने डीएम एस. राजलिंगम के साथ तमकुही विकासखंड के बगही गांव का निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने नए बने आवासों का निरीक्षण किया। लाभार्थी पार्वती का आवास आगलगी की वजह से जल गया था। उनके निर्माणाधीन आवास का निरीक्षण किए। शौचालय का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने इसके बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मोतीचंद के मकान का निरीक्षण किया। मकान का फर्श नहीं होने पर उसे जल्द से जल्द पूरा कराने का निर्देश दिए। वहां चंपा देवी ने उन्हें सड़क पर जलभराव की समस्या से अवगत कराया, नोडल अधिकारी ने तीन महीने में सड़क बनाने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने नवनिर्मित सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया। बगही ग्राम में निर्मित सामुदायिक शौचालय में प्रतिदिन 100 व्यक्ति शौचालय का इस्तेमाल करते हैं। शौचालय की सफाई व व्यवस्था देखकर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। बगही आंगनवाड़ी केंद्र में उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी केंद्र पर चौपाल का आयोजन किया गया था। उस चौपाल में नोडल अधिकारी और डीएम ने सभी ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। लोगों ने सड़क, जर्जर तार की समस्या, बिजली बिल की समस्या, स्वच्छ पेयजल, इंडिया मार्क टू हैंडपंप, स्वास्थ्य केंद्र, वृद्धावस्था पेंशन, शौचालय, पात्र गृहस्थी, अंत्योदय राशन कार्डधारक, आंगनवाड़ी केंद्र, मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, जैसी योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याएं तत्काल दूर कराने के लिए निर्देशित किया।
00000
फार्मासिस्ट पर कार्रवाई के निर्देश दिए
तमकुहीराज। नोडल अधिकारी पी. गुरु प्रसाद एवं डीएम एस. राजलिंगम ने शुक्रवार को तमकुहीराज सीएचसी का निरीक्षण भी किया। उन्होंने दवा वितरण कक्ष, शौचालय, डेंटल सर्जन कक्ष, चीफ फार्मासिस्ट कक्ष, शीत गृह, इमरजेंसी रूम, लेबर रूम, महिला वार्ड, जनरल वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने फार्मासिस्ट पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

दवा वितरण कक्ष में उन्होंने पूछा कि कैसे मरीज आ रहे हैं। बुखार के कितने मरीज हैं एवं अन्य बीमारियों के कितने मरीज हैं। पर्ची के लिए कितने पैसे लिए जाते हैं। क्या टाइमिंग है आदि। इसके बाद वह डेंटिस्ट कक्ष में गए। वहां आवश्यक पूछताछ की। फिर पुरुष शौचालय में जाकर उन्होंने शौचालय की स्थिति देखी। चीफ फार्मासिस्ट कक्ष में गए। वहां जाकर दवाइयों के विषय में जानकारी ली। उनसे पूछा गया कि दवा को ऑनलाइन पोर्टल पर फीड किया जा रहा है कि नहीं। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने एवं अन्य कमियां पाए जाने पर चीफ फार्मासिस्ट सैफुल्ला पर कार्रवाई के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी मरीजों से भी मिले। उनकी दवाइयों का निरीक्षण किया। साथ में मुख्य सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया भी थे। मरीज से पूछताछ की गई कि जो दवाइयां उन्हें दी गईं, उससे उन्हें फायदा हुआ कि नहीं। इसके बाद नोडल अधिकारी ने इमरजेंसी कक्ष का निरीक्षण किया। इमरजेंसी रजिस्टर मंगवाकर देखा। महिला वार्ड के निरीक्षण में महिला चिकित्सकों की कमी की समस्या सामने आई। सीएमओ ने महिला चिकित्सक की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। नोडल ने जनरल वार्ड व टेलीमेडिसिन केंद्र का भी निरीक्षण किया। शीत गृह के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोविड वैक्सीन के रखरखाव के लिए उपयुक्त व्यवस्था व तापमान की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed