{"_id":"62ae22580cfbb520ab7cfe51","slug":"nodal-officer-knows-the-reality-of-road-safety-cleanliness-kushinagar-news-gkp440795296","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोडल अफसर ने सड़क सुरक्षा, स्वच्छता की हकीकत जानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोडल अफसर ने सड़क सुरक्षा, स्वच्छता की हकीकत जानी
विज्ञापन

कसया। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल सड़क सुरक्षा व स्वच्छता संबंधी कार्यों का नोडल अफसर ने दौरा कर निरीक्षण किया। नगर पालिका परिषद कुशीनगर की तरफ से पूरी हुई विभिन्न परियोजनाओं का उन्होंने भौतिक सत्यापन किया। विकास कार्यों से वह संतुष्ट दिखे।
सहायक निदेशक (स्थानीय निकाय) व नोडल अफसर उपेंद्र तिवारी शनिवार को कुशीनगर पहुंचे। उन्होंने पालिका की तरफ से बौद्ध कालीन नदी हिरण्यवती के बुद्धा घाट पर स्पेशल प्रोजेक्ट का अवलोकन किया। घाट के सुंदरीकरण व पार्क निर्माण के कार्यों को गुणवत्ता व मानक के अनुसार करने के लिए निर्देशित किया।
उसके बाद नवनिर्मित बस स्टेशन कसया परिसर में सफाई की व्यवस्था देखी। यहां शिफ्ट किए गए पटरी व्यवसायियों के लिए क्या प्रबंध है, उससे वाकिफ होने के लिए पडरौना मार्ग स्थल पर पहुंचे। इस मार्ग पर ही नालों की चल रही सफाई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने होटल पथिक निवास में जिले भर के नगर निकायों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर ईओ प्रेमशंकर गुप्ता, श्रवण तिवारी, परवेज आलम समेत अन्य लोग मौजूद थे।