फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   No parking near banks and shopping complex

बैंकों व शॉपिंग कांपलेक्स के पास पार्किंग नहीं

Tue, 24 May 2022 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
No parking near banks and shopping complex
बैंकों व शॉपिंग कांपलेक्स के पास पार्किंग नहीं
विज्ञापन

शहर में आए दिन लगता है जाम, विभाग की कार्रवाई नोटिस तक सीमित
पडरौना। आम आदमी के घरों के स्वीकृत नक्शे के अनुरूप निर्माण में थोड़ी सी तब्दीली होने पर तत्काल एक्शन में आने वाले विनियमित क्षेत्र के अधिकारी-कर्मचारी पार्किंग की सुविधा न रखने वाले बैंक व शॉपिंग कांप्लेक्स संचालकों के आगे बेबस हैं। वहां उन्हें न तो नियमों का उल्लंघन नजर आता न ही सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण। नतीजन शहर में आए दिन जाम लग रहा है।
नगर विकास विभाग भी मानता है कि बैंकों और ज्यादातर शॉपिंग कांप्लेक्स के पास पार्किंग की सुविधा नहीं है। इनके बेसमेंट में वाहनों की पार्किंग होनी चाहिए, लेकिन वहां दुकानें संचालित हो रही हैं, फिर भी विभाग केवल नोटिस भेजकर खानापूरी कर ले रहा है। शहर के विभिन्न जगहों पर करीब दर्जन भर बैंक हैं। इनमें किसी के पास पार्किंग नहीं है। ग्राहक सड़कों पर वाहन खड़ा कर बैंक में काम निपटाने जाते हैं। इससे सड़कों पर लंबा जाम लग जाता है।
विज्ञापन

यही नहीं, ज्यादातर शॉपिंग कांप्लेक्स में भी पार्किंग नहीं है। प्रतिदिन इनके आगे सैकड़ों वाहन खड़े होते हैं। इससे भी जाम लगता है। इसके बावजूद मास्टर प्लान तैयार करने वालों की तरफ से विनियमित क्षेत्र में शॉपिंग कांप्लेक्स को कानूनी मान्यता देते हुए नक्शा पास कर दिया गया है। नक्शे में जितना एरिया शॉपिंग मॉल व कांप्लेक्स के लिए दिया जाता है, उतना ही एरिया पार्किंग के लिए भी दर्शाया जाता है। जबकि धरातल पर तस्वीर कुछ और ही बयां कर रही हैं। कई ऐसे शॉपिंग कांप्लेक्स हैं, जिनके बाहर चार पाहिया वाहन तक खड़ा करने के लिए जगह नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

...
नक्शा पास कराने के नियम
विभाग के मुताबिक वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों जैसे बैंक व शॉपिंग कांप्लेक्स के लिए सबसे पहले जमीन के कागजात और उसका नक्शा नगर विकास विभाग को देना होता है। विभाग नक्शे की जांच के दौरान यह सुनिश्चित करता है कि पार्किंग, शौचालय की सुविधा है या नहीं। बिना पार्किंग के कोई भी नक्शा स्वीकृत नहीं किया जा सकता। पार्किंग के लिए भी शॉपिंग मॉल के बराबर एरिया निर्धारित किया जाता है। आमतौर पर बेसमेंट में ही पार्किंग की सुविधा दी जाती है।
...
ऐसे हो रहा नक्शे का उल्लंघन-
शॉपिंग मॉल का नक्शा पास कराने के लिए लोग जमीन के कागजात के अलावा जरूरी धनराशि नगर विकास विभाग में जमा कर देते हैं। विभाग नियमों के मुताबिक नक्शा पास कर देता है, मगर इसके बाद कोई भी अधिकारी-कर्मचारी यह देखने निर्माण स्थल पर नहीं जाता कि नक्शे के अनुरूप काम हो रहा है या नहीं।
...
रोजाना घंटों जाम झेलते हैं लोग
शहर के सबसे व्यस्त क्षेत्रों में तिलक और सुभाष चौक का आलम यह है कि यहां वाहनों की पार्किंग सड़क पर ही होती है। रेलवे ढाला तक प्रतिदिन जाम की समस्या बनी रहती है।
...
शहर में आने के बाद जाम की वजह से यह नहीं पता चल पाता है कि एक किमी की दूरी कितना समय में तय हो जाएगी।
रामविलास, शहरवासी
...
शहर में एक भी बैंक के पास पार्किंग की सुविधा नहीं है। यह समझ में नहीं आ रहा है कि विभाग कार्रवाई क्यों नहीं करता है।
मनोज जायसवाल
...
शहर में अधिकतर कांप्लेक्स में पार्किंग सहित जरूरी सुविधाएं नहीं हैं। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती है।
अजय कुमार, शहरवासी
...
आम आदमी घर का नक्शा पास कराने जाता है तो विभाग नियमावली की बात करते हुए महीनों कार्यालय का चक्कर लगवाता है। वहीं कामर्शियल वाले रकम देकर मानक विहीन कार्य करा लेते हैं।

नवल कुमार
...
कोट
शहर के दो बैकों को नोटिस दिया गया है। किसी भी बैंक के पास पार्किंग की सुविधा नहीं है। जिन शॉपिंग मॉल व कांप्लेक्स में पार्किंग की सुविधा नहीं है, उनके संचालकों को नोटिस दिया जा रहा है। जिन्होंने नक्शे नहीं पास कराया है या नक्शा पास कराने के बावजूद मानकों की अनदेखी की है, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विक्रमा राम, अवर अभियंता, नगर विकास विभाग (मास्टर प्लान)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed