{"_id":"60d380d98ebc3e2d9c4758ef","slug":"no-light-in-50-villages-and-people-to-feel-hardness-kushinagar-news-gkp399249257","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोकवा फीडर का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोकवा फीडर का मामला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
72 घंटे से बिजली गुल, 50 गांवों में हाहाकार
गुरवलिया बाजार ( कुशीनगर)। सोमवार को रहसू फीडर के केबिल में आए फाल्ट को बिजली कर्मी 72 घंटे बाद भी नहीं ढूंढ सके। बिजली आपूर्ति व्यवस्था की बदहाली उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रही है। ऐसे में उमस भरी गर्मी के बीच बिजली गुल हो जाने से क्षेत्र के 50 गांवों के लोग परेशान हैं।
विद्युत उपकेंद्र फाजिलनगर के जोकवा फीडर के सोहंग, विजेधरा, लवकुश, हाटा, देवपोखर, श्रीरामपट्टी, महासोन, किशुनदेव पट्टी, बेलवा, मिश्रौली, कारखाना महुंअवा, लाला गुरवलिया समेत करीब 50 गांवों में बिजली कटौती से हाहाकार मचा है। इन गांवों में 72 घंटे से महज तीन से चार घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है। इससे लोगों में नाराजगी है।
राजेश राय का कहना है कि कई खंभे व तार पूरी तरह जर्जर है। इनकी निगरानी करने वाला कोई नहीं है।
परशुराम सिंह का कहना है कि बिजली निगम की लापरवाही से लोग परेशान हैं। जो खामियां समय में दूर की जा सकती हैं उसे 72 घंटे बाद भी नहीं खोजा जा सका।
ओमप्रकाश शुक्ल ने कहा कि विद्युत निगम आपूर्ति को ठीक तरह से सुचारु करने में ध्यान नहीं देता है। इसके कारण कई घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहती है।
राजन शुक्ला ने कहा कि आए दिन होने वाली बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। यदि आपूर्ति व्यवस्था सही नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
कसया से पूरी आपूर्ति दी जा रही है। रहसू फीडर और नगर पालिका में केबिल फाल्ट होने से जोकवा फीडर पर अतिरिक्त बोझ है। विद्युत बांटकर दोनों फीडर से जुड़े गांवों को बिजली दी जा रही है। तीन दिन बाद फाल्ट पकड़ में आया है। बृहस्पतिवार से शेड्यूल के अनुरूप ही विद्युत प्राप्त होगी।
विज्ञापन
-बुद्धिराम साह, एसडीओ विद्युत कसया
अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि तकनीकी खामियों को दूर कर उपभोक्ताओं को शेड्यूल के अनुसार विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए। समस्या के स्थायी समाधान के लिए कसया से फाजिलनगर आने वाली जर्जर 33000 लाइन को बदलने का भी प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
-रमापति राम त्रिपाठी.... सांसद, देवरिया