फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   No consensus reached in the Pachfeda land dispute; now awaiting the court's verdict.

Kushinagar News: पचफेड़ा भूमि विवाद में नहीं बनी सहमति, अब न्यायालय के फैसले का इंतजार

Fri, 19 Jun 2026 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
No consensus reached in the Pachfeda land dispute; now awaiting the court's verdict.
पडरौना। तहसील क्षेत्र के पचफेड़ा गांव में भूमि विवाद को लेकर अनशन पर बैठी महिला के मामले में जिला प्रशासन ने जांच कराकर दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास किया, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मामला सिविल न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण अब न्यायालय के अंतिम निर्णय के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी। पचफेड़ा गांव निवासी सिंगारी देवी ने 8 जून को जनता दर्शन में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी कि उन्होंने गाटा संख्या-1088 में 0.010 हेक्टेयर भूमि खरीदी है। आरोप था कि भूमि पर निर्माण कार्य कराए जाने के दौरान विपक्षी पक्ष आपत्ति कर रहा है। बाद में इस मामले को लेकर उन्होंने अनशन भी शुरू कर दिया था। जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी पडरौना की देखरेख में तहसीलदार ने मामले की जांच कर दोनों पक्षों को सुनवाई के लिए बुलाया। 17 जून को कराई गई स्थलीय जांच में पाया गया कि आवेदिका ने 0.010 हेक्टेयर भूमि खरीदी है, जबकि मौके पर लगभग 0.014 हेक्टेयर क्षेत्रफल में निर्माण कार्य कराया जा रहा था। जांच में करीब 0.004 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि पर कब्जा और निर्माण की स्थिति सामने आई।उप जिलाधिकारी कार्यालय में दोनों पक्षों की मौजूदगी में विवाद के समाधान के लिए कई विकल्पों पर चर्चा की गई, लेकिन किसी भी प्रस्ताव पर सहमति नहीं बन सकी। प्रशासन का कहना है कि चूंकि मामला निजी भूमि विवाद से जुड़ा है और न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए अंतिम निर्णय आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed