{"_id":"6005ccb98ebc3e32a57305f2","slug":"new-vegetable-market-equipped-with-amenities-kushinagar-news-gkp381442466","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुख-सुविधाओं से लैस हुई नवीन सब्जी मंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुख-सुविधाओं से लैस हुई नवीन सब्जी मंडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुख-सुविधाओं से लैस हुई नवीन सब्जी मंडी
कसया(कुशीनगर)। पडरौना मार्ग स्थित नवीन सब्जी मंडी अब अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हो चुकी है। मंडी परिसर को साफ-सुथरा रखने के लिए पूर्व के प्रयास का नतीजा अब सामने आने लगा है। सफाई, पेयजल, कूड़ा प्रबंधन की बेहतर व्यवस्था होने से इस लाभ दुकानदारों और ग्राहकों को भी मिल रहा है।
शासन ने हर जिले में एक मंडी स्थल को आदर्श बनाने का लक्ष्य रखा है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को भी इसकी जिम्मेदारी दी गई थी। चार दिसंबर को तत्कालीन डीएम भूपेंद्र एस चौधरी की अगुवाई में क्लीन एंड फ्रेश फ्रूट एंड वेजीटेबल मार्केट का शुभारंभ किया गया। इस नवीन सब्जी मंडी में दुकानदारों व ग्राहकों की सुविधा का ध्यान में रखकर महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय व स्नानागार की व्यवस्था की गई है। मंडी में गंदगी न फैले व कूड़ा-कचरे का समय से उठान हो जाए, इसके लिए पूर्वांचल कंस्ट्रक्शन कंपनी को ठेका दिया गया है। इसके माध्यम से परिसर की सफाई का काम कराया जा रहा है। तीन सफाई कर्मचारी लगाए गए हैं।
तीन एकड़ क्षेत्रफल में फैले नवीन सब्जी मंडी में सब्जी व फल की 40 पक्की दुकानें हैं। इन्हें मंडी समिति ने परिसर में बने पक्का मकान आवंटित किया है। 45 ऐसे दुकानदार हैं जिन्होंने लाइसेंस लेकर परिसर में दुकानदारी शुरू कर दी है। मंडी परिसर में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए दो आरओ सिस्टम लगाया गया है। पूरे परिसर में पाइप लाइन से पानी आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। जल निकासी के लिए पक्की नाली का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन
कैंटीन के लिए भेजा गया प्रस्ताव : सचिव
मंडी सचिव ओमप्रकाश ने बताया कि नवीन सब्जी मंडी कसया की निगरानी के लिए उनके समेत 14 कर्मचारी तैनात हैं। इसमें पांच मंडी निरीक्षक, एक मंडी सहायक व सात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। परिसर में एक कैंटीन स्थापित करने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। अगर स्वीकृति मिल जाएगी तो चयनित स्थल पर कैंटीन बनवा दिया जाएगा। परिसर में कहीं गंदगी न फैले इसका पूरा ख्याल रखा जाता है।