फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   new man oportunity

विधानसभा चुनाव: भाजपा ने पुराने विधायकों की जगह नए चेहरों पर जताया भरोसा

Sun, 13 Feb 2022 10:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
new man oportunity
विधानसभा चुनाव: भाजपा ने पुराने विधायकों की जगह नए चेहरों पर जताया भरोसा
विज्ञापन

- अपने खाते की सभी सीटों पर उतारे हैं नए उम्मीदवार
- गठबंधन वाले दलों के उम्मीदवार भी पहली बार उतरे हैं मैदान में
राकेश कुमार गौंड़
कुशीनगर। इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने किसी भी सीट पर अपने विधायकों पर भरोसा नहीं जताया है। कार्यकाल के दौरान जनता के बीच रहने वाले अथवा रचनात्मक कार्य करने वाले विधायक भी टिकट पाने से वंचित रह गए हैं। भाजपा ने जितने भी उम्मीदवार खड़े किए हैं, उन सीटों पर सभी पहली बार ताल ठोक रहे हैं। यहां तक कि गठबंधन वाले दलों के प्रत्याशी भी विधानसभा चुनाव में पहली बार मैदान में हैं।
भाजपा ने सबसे पहले जिन तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे, वह हाटा, कुशीनगर और फाजिलनगर हैं। हाटा से विधायक पवन केडिया का टिकट काटकर वहां के नगरपालिका चेयरमैन मोहन वर्मा, कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी को इस बार अवसर न देकर भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पीएन पाठक को उम्मीदवार बनाया है। इसी तरह फाजिलनगर से विधायक गंगा सिंह कुशवाहा की जगह उनके पुत्र सुरेंद्र कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन

उसके बाद हुए टिकट आवंटन में रामकोला (सुरक्षित) विधानसभा सीट से जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री विनय प्रकाश गौंड़ को उम्मीदवार घोषित किया गया। उन्होंने रामकोला सुरक्षित सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसके बाद कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल आरपीएन सिंह के साथ आए मनीष जायसवाल को सदर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। मनीष को पहले कांग्रेस ने इसी सीट से टिकट दिया था, लेकिन आरपीएन सिंह के पार्टी छोड़ने पर मनीष ने टिकट लौटा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

खड्डा विधानसभा सीट से भाजपा की गठबंधन वाली पार्टी निर्दल इंडियन शोषित हमारा आमदल निषाद पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री विवेकानंद पांडेय को उम्मीदवार बनाया है। इसी तरह तमकुहीराज विधानसभा सीट से भाजपा की गठबंधन वाली निषाद पार्टी से डॉ. असीम कुमार प्रत्याशी हैं।

इस तरह पिछले चुनाव में सभी पांच सीटों पर भाजपा को रिकार्ड मतों से जीत दिलाने वाले विधायकों पर मौजूदा विधानसभा चुनाव में पार्टी ने भरोसा नहीं किया है। उनकी जगह उन सीटों पर नए चेहरों को मौका दिया गया है। इनमें सिर्फ मनीष जायसवाल वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में बसपा उम्मीदवार के रूप में तमकुहीराज सीट से चुनाव लड़े हैं। चुनाव में उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा था। मनीष को छोड़ भाजपा व गठबंधन के सभी उम्मीदवार इस चुनाव में पहली बार प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे हैं। संवाद
विधानसभा सीट पिछले चुनाव में जीते प्रत्याशी- प्राप्त मत वर्तमान प्रत्याशी
कुशीनगर रजनीकांत मणि त्रिपाठी 97,132 पीएन पाठक
हाटा पवन केडिया 1,03,864 मोहन वर्मा
फाजिलनगर गंगा सिंह कुशवाहा 1,02,778 सुरेंद्र कुशवाहा
खड्डा जटाशंकर त्रिपाठी 82,537 विवेकानंद पांडेय
रामकोला (सुरक्षित) रामानंद बौद्घ (सुभासपा) 1,02,782 विनय प्रकाश गौंड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed