{"_id":"5dc5b2338ebc3e5b592d130f","slug":"nepali-student-protest-againest-indi-kushinagar-news-gkp328558621","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल के बेलहिया में भारत के खिलाफ नेपाली छात्रों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल के बेलहिया में भारत के खिलाफ नेपाली छात्रों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
महराजगंज के सोनौली बॉर्डर पर भारत के खिलाफ नेपाल के छात्रों ने प्रदर्शन किया।
- फोटो : MAHARAJGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल के बेलहिया में भारत के खिलाफ प्रदर्शन
सोनौली। भारत-नेपाल सीमा सोनौली से सटे नेपाल के रुपनदेही जिले के बेलहिया सीमा पर भैरहवा के नेपाली छात्रों ने भारत के खिलाफ प्रदर्शन किया। नारे भी लगाए। घटना की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में नेपाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।
शुक्रवार की सुबह सात बजे भैरहवा नेकपा छात्र संगठन के सदस्यों ने छात्र नेता लक्ष्मी केसी के नेतृत्व में भारत-नेपाल सीमा सोनौली से सटे बेलहिया शांति द्वार के नीचे भारत के खिलाफ भारत विस्तार बाद मुर्दाबाद, भारत वापस जाओ जैसे नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप था कि भारत सरकार द्वारा जारी उत्तराखंड जिले के भारत-नेपाल सीमा के निकट मानचित्र में नेपाल के कुछ हिस्सों को भी दर्शाया गया है। वे उसे मानचित्र से हटाने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन की सूचना पर नेपाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को नो मेंस लैंड के पहले ही रोक लिया। सीमा पर करीब दो घंटे तक प्रदर्शन के बाद छात्र लौट गए।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नौतनवां राजू कुमार साव ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर पहले से ही सतर्कता बरती जा रही है। नेपाल के लोग अपने देश की सीमा में कुछ भी करने के लिए स्वतंत्र हैं। भारतीय सीमा में कुछ भी हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।