फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   nepali student protest againest indi

नेपाल के बेलहिया में भारत के खिलाफ नेपाली छात्रों ने किया प्रदर्शन

Fri, 08 Nov 2019 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
nepali student protest againest indi
महराजगंज के सोनौली बॉर्डर पर भारत के खिलाफ नेपाल के छात्रों ने प्रदर्शन किया। - फोटो : MAHARAJGANJ
नेपाल के बेलहिया में भारत के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

सोनौली। भारत-नेपाल सीमा सोनौली से सटे नेपाल के रुपनदेही जिले के बेलहिया सीमा पर भैरहवा के नेपाली छात्रों ने भारत के खिलाफ प्रदर्शन किया। नारे भी लगाए। घटना की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में नेपाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।
शुक्रवार की सुबह सात बजे भैरहवा नेकपा छात्र संगठन के सदस्यों ने छात्र नेता लक्ष्मी केसी के नेतृत्व में भारत-नेपाल सीमा सोनौली से सटे बेलहिया शांति द्वार के नीचे भारत के खिलाफ भारत विस्तार बाद मुर्दाबाद, भारत वापस जाओ जैसे नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप था कि भारत सरकार द्वारा जारी उत्तराखंड जिले के भारत-नेपाल सीमा के निकट मानचित्र में नेपाल के कुछ हिस्सों को भी दर्शाया गया है। वे उसे मानचित्र से हटाने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन की सूचना पर नेपाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को नो मेंस लैंड के पहले ही रोक लिया। सीमा पर करीब दो घंटे तक प्रदर्शन के बाद छात्र लौट गए।
विज्ञापन

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नौतनवां राजू कुमार साव ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर पहले से ही सतर्कता बरती जा रही है। नेपाल के लोग अपने देश की सीमा में कुछ भी करने के लिए स्वतंत्र हैं। भारतीय सीमा में कुछ भी हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed