{"_id":"62740a8306d37708b872081a","slug":"negligence-in-power-supply-will-not-work-dixit-kushinagar-news-gkp4358229141","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली आपूर्ति में लापरवाही नहीं चलेगी : दीक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली आपूर्ति में लापरवाही नहीं चलेगी : दीक्षित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली आपूर्ति में लापरवाही नहीं चलेगी : दीक्षित
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक (वाणिज्य) ने उपकेंद्रों का किया निरीक्षण
कसया(कुशीनगर)। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक (वाणिज्य) ओपी दीक्षित ने कसया, हाटा और कुबेरस्थान बिजली घर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को विद्युत उपकेंद्रों के अनुरक्षण को मानक के अनुरूप करने के निर्देश दिए। उन्होंने हिदायत दी कि बिजली आपूर्ति में लापरवाही नहीं चलेगी। इसके जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई तय की जाएगी।
निदेशक वाणिज्य ओपी दीक्षित बुधवार को हाटा उपकेंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे। इस मौके पर अधिशासी अभियंता बनवारी लाल आनंद, एसडीओ व सहायक अभियंता को आवश्यक निर्देश दिए। फिर कसया उपकेंद्र गए। उन्होंने एसई राकेश कुमार गुप्ता, अधिशासी अभियंता राघवेंद्र कुमार सिंह के साथ तहसील व ग्रामीण के अलावा कुबेरस्थान उपकेंद्र का भी निरीक्षण किया।
उन्होंने बिजली आपूर्ति में लापरवाही न करने, बिजली घरों के परिसर की साफ-सफाई के इंतजाम करने, फाल्ट को तुरंत ठीक कराने, मरम्मत कार्य में तेजी लाने, राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए मातहतों को निर्देश दिए। उन्होंने बिजली घरों का निरीक्षण करने के बाद शाम को होटल पथिक निवासी में बैठक की। उसमें प्रदेश सरकार व निगम के निर्देशों का प्रमुखता से पालन करने के लिए जोर दिया। उन्होंने मातहतों को चेतावनी दी है कि जिसके क्षेत्र में कोई गड़बड़ी मिली तो वे उसके लिए जिम्मेदार होंगे। इस मौके पर एक्सईएन प्रवीण कुमार, सुजीत कुमार गुप्ता समेत जिले भर के एई और एसडीओ मौजूद रहे।