{"_id":"6455537d1c5e2892f9007884","slug":"naxli-matter-kushinagar-news-c-7-1-153802-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पांच लाख के इनामी नक्सली सहित दो की गिरफ्तारी के बाद एसएसबी ने बढ़ाई गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पांच लाख के इनामी नक्सली सहित दो की गिरफ्तारी के बाद एसएसबी ने बढ़ाई गश्त
Sat, 06 May 2023 03:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 06 May 2023 03:40 PM IST
विज्ञापन
आसमानी शर्ट में 5 लाख का इनामी रामबाबू राम उर्फ राजन,पीले टीशर्ट में रामबाबू पासवान उर्फ धीरज।स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर जनपद की सीमा से सटे बिहार में पांच लाख रुपये के हार्डकोर नक्सली राजन और उसके साथी की गिरफ्तारी के बाद चौकसी बढ़ा दी गई है। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने शुक्रवार को बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगलों में गश्त की। इसके अलावा अन्य सीमातर्वी क्षेत्रों में भी चौकसी बढ़ा दी गई है। खड्डा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी सतर्कता बरती जा रही है।
जनपद से होकर गुजरने वाली गंडक नदी के दियारा क्षेत्र से बिहार एसटीएफ व पुलिस ने नक्सली रामबाबू उर्फ राजन उर्फ प्रहार और रामबाबू पासवान को गिरफ्तार किया था। राजन के ऊपर 40 तो उसके साथी रामबाबू पर 30 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस पिछले 22 वर्षों से इनकी तलाश कर रही थी। कुशीनगर जनपद की सीमा से सटे बिहार के बगहां क्षेत्र में यह नक्सली सक्रिय था। बृहस्पतिवार की देर शाम बगहां के एसपी कार्यालय में बेतिया के डीआइजी जयकांत ने पत्रकारों की इन दोनों हार्डकोर नक्सलियों की गिरफ्तारी और इनके पास से दो एके-47, पांच मैगजीन, 460 कारतूस और 50 हजार रुपये नकद बरामद होने की जानकारी दी थी।
वर्ष 2013 से घोषित पांच लाख रुपये के इनामी कुख्यात वांछित नक्सली रामबाबू राम उर्फ राजन उर्फ प्रहार उर्फ निखिल को जिला पूर्वी चंपारण एवं उसके दस्ता के जोनल कमांडर रामबाबू पासवान उर्फ धीरज को सारण जिला के गंडक नदी के दियारा क्षेत्र से छापा मारकर गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
इन दोनों नक्सलियों के गिरफ्तार होने के बाद सुरक्षा के लिहाज से एसएसबी के जवानों ने शुक्रवार को वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगलों में गश्त की। एसएसबी के जवानों और बिहार के पुलिसकर्मियों ने वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के गोवर्द्धना पहाड़ वन क्षेत्र, रघिया वन क्षेत्र, थारू जनजाति क्षेत्र और कुशीनगर जनपद की सीमा से लगे मदनपुर वन क्षेत्र में गश्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास दिया।
कारण यह कि दो हार्डकोर नक्सलियों के गिरफ्तार होने के बाद उनके गिरोह के सदस्यों की तरफ से छुड़ाने के लिए कोई भी गतिविधि अपनाई जा सकती है। इसके अलावा कुशीनगर जनपद के खड्डा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में भी जनपद की पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है।
खड्डा थाने के एसएचओ अमित शर्मा ने बताया कि बिहार में हार्डकोर नक्सलियों के गिरफ्तार किए जाने और उनके पास अत्याधुनिक शस्त्र बरामद होने के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिसकर्मियों को कड़ी चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।