फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Naxalite Rajan arrested with reward of five lakhs in Kushinagar

आतंक का दूसरा नाम राजन: पांच लाख के इस इनामी नक्सली की 22 साल से थी तलाश, नदी किनारे ऐसे हुआ गिरफ्तार

Fri, 05 May 2023 02:02 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 05 May 2023 02:02 PM IST
सार

बिहार प्रांत के सारण जिला में गंडक नदी के दियारा क्षेत्र से बिहार एसटीएफ व पुलिस ने नक्सली रामबाबू उर्फ राजन उर्फ प्रहार और रामबाबू पासवान को गिरफ्तार किया। राजन के ऊपर 40 तो उसके साथी पर 30 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस पिछले 22 वर्षों से इनकी तलाश कर रही थी।

विज्ञापन
Naxalite Rajan arrested with reward of five lakhs in Kushinagar
नक्सली राजन गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर जिले की पुलिस और एसटीएफ को एक बहुत बड़ी कामयाबी मिली है। यहां गंडक नदी के किनारे बिहार की एसटीएफ और पुलिस टीम के संयुक्त छापे में नक्सली राजन उर्फ प्रहार और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है। नक्सली राजन पर पांच लाख का इनाम था।

विज्ञापन


बताया जाता है कि यूपी बिहार में राजन का नाम सुनकर लोग कांपते थे। राजन और उसके सहयोगी के पास से दो एके 47, पांच मैगजीन और भारी संख्या में कारतूस बरामद हुए हैं। इस कार्रवाई की जानकारी बगहा के एसपी ने पत्रकार वार्ता में दी। इन्हें बृहस्पतिवार की शाम को बगहां पुलिस कार्यालय लाया गया, जहां बेतिया के डीआईजी ने देर शाम प्रेसवार्ता कर इस कार्रवाई के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: छिटपुट घटनाओं के बीच जिले में हुआ 64.11 फीसदी मतदान
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार प्रांत के सारण जिला में गंडक नदी के दियारा क्षेत्र से बिहार एसटीएफ व पुलिस ने नक्सली रामबाबू उर्फ राजन उर्फ प्रहार और रामबाबू पासवान को गिरफ्तार किया। राजन के ऊपर 40 तो उसके साथी पर 30 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस पिछले 22 वर्षों से इनकी तलाश कर रही थी। कुशीनगर जनपद की सीमा से सटे बिहार के बगहां क्षेत्र में यह नक्सली सक्रिय था।

बेतिया के डीआइजी जयकांत ने बताया कि बिहार एसटीएफ के विशेष दस्ता ने उत्तर बिहार पश्चिम जोनल कमेटी के सचिव एवं बिहार सरकार की ओर से वर्ष 2013 से घोषित पांच लाख रुपये के इनामी कुख्यात वांछित नक्सली रामबाबू राम उर्फ राजन उर्फ प्रहार उर्फ निखिल को जिला पूर्वी चंपारण एवं उसके दस्ता के जोनल कमांडर रामबाबू पासवान उर्फ धीरज को सारण जिला के गंडक नदी के दियारा क्षेत्र से छापा मारकर गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार को दोनों को बगहा लाया गया। उन दोनों की निशानदेही पर दो एके-47, पांच मैगजीन, 460 कारतूस व नकद 50 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।


 

नक्सली वारदात को अंजाम देने में कुख्यात है राजन

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार नक्सली राजन अपने सदस्यों के साथ मिलकर पूर्वी चंपारण जिला के मधुबन ब्लॉक, थाना व मधुबन एसबीआई में विध्वंसक घटना किया था। बैंक के गार्ड की हत्या कर दी थी। इसके अलावा सदस्यों के साथ मिलकर वर्ष 2013 में मुजफ्फरपुर जिला के देवरिया थाना अंतर्गत विधायक प्रतिनिधि भोला सिंह की हत्या एवं वर्ष 2018 में बगहां जिला अंतर्गत मलकौली पंचायत के पूर्व मुखिया मनोज कुमार सिंह पर हमला कर उनकी हत्या कर दी थी।

वर्ष 2019 में गया जिला के लुटुआ थाना क्षेत्र के पुलिस टीम पर घात लगाकर हमला किया, जिसमें कोबरा के एक एसआई की मृत्यु हो गई थी। 2020 में लौकरिया थाना क्षेत्र में पुलिस व एसटीएफ के संयुक्त ऑपरेशन में चार नक्सली मारे गए थे। वहां से फरार होने में राजन सफल रहा। राजन के विरुद्ध विभिन्न थानों में करीब 40 मुकदमे, जबकि रामबाबू पासवान के खिलाफ 30 मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed