{"_id":"612d09928ebc3e7a1f5e0ac7","slug":"national-highway-started-sinking-from-now-on-kushinagar-news-gkp4073508122","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच का निर्माण पूरा हुआ नहीं, अभी से धंसने लगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच का निर्माण पूरा हुआ नहीं, अभी से धंसने लगी सड़क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी से धंसने लगा नेशनल हाईवे
कप्तानगंज क्षेत्र में एनएच-730 का हाल बदहाल
सड़क पर जलभराव से उत्पन्न हो रही समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। कस्बे से होकर गुजरने वाली एनएच-730 निर्माण पूरा होने से पहले ही कप्तानगंज क्षेत्र में धंसने लगी है। सड़क पर जलभराव के कारण समस्या उत्पन्न हुई है। क्षेत्र के लोग निर्माण की गुणवत्ता में कमी का आरोप लगा रहे हैं।
तमकुहीरोड से पडरौना-कप्तानगंज होते हुए बस्ती जाने वाली सड़क एनएच में शामिल हो गई है। इसे एनएच-730 नाम दिया गया है। कप्तानगंज में भी इस सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के साथ जलनिकासी के लिए नाले का निर्माण दिसंबर 2018 में शुरू हुआ था। कप्तानगंज तहसील से कस्बे के सुभाषनगर के मध्य तक सड़क और नाला का निर्माण हुआ, इसके बावजूद जलनिकासी नहीं हो पाने के कारण इस सड़क पर ही जलभराव हो जा रहा है। सुभाषनगर से परतावल मार्ग के रेलवे क्रॉसिंग तक कीचड़ और जलभराव की समस्या अभी भी बनी हुई है। इसके चलते लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। आसपास संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बनी हुई है।
कस्बे के सुभाषनगर निवासी रामप्रताप सिंह, डॉ. उपेंद्र सिंह, विनोद गोविंद राव, आरके मिश्रा, गोलू मिश्रा, दिनेश यादव, गौरीशंकर वर्मा, दाऊ सिंह, अभय शर्मा, उपेंद्र प्रताप राव, हरिश्चंद्र सिंह, राकेश पांडेय, डॉ. दीप तिवारी, बिरजू विश्वकर्मा, रमेश जायसवाल, हरिनारायण शर्मा, सुलेमान अंसारी, लक्ष्मी खरवार, मुलायम खरवार सहित कस्बे के अन्य लोगों का कहना है कि सड़क पर जलभराव होने के साथ ही जगह-जगह धंस गई है। इस समस्या को लेकर जिला और तहसील प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से अवगत करा चुके हैं। फिर भी कोई समाधान नहीं निकला। इन लोगों ने कहा कि यदि जलभराव की इस समस्या से निजात नहीं दिलाई गई और निर्माण शीघ्र पूरा नहीं हुआ तो आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। एनएचएआई गोरखपुर के एई आरके सिंह का कहना है कि रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाया जाना है। जमीन के अभाव में यह कार्य अपूर्ण है। रेलवे से अनापत्ति प्रमाणपत्र भी नहीं मिला है। यह दोनों कार्य पूर्ण होते ही शेष कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विधायक ने कहा ठेकेदार को दिया जाएगा निर्देश
बंदेलीगंज के पास एनएच धंस गई है। जलभराव और सड़क धंसने की जानकारी होने पर क्षेत्रीय विधायक रामानंद बौद्घ ने कहा कि उसे ठीक कराने के लिए ठेकेदार को निर्देश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनवाने के लिए एनएचएआई के अधिकारियों से कहा जाएगा।